Wednesday, October 14, 2026
Homeखबर हटकेराजस्व निरीक्षक तोताराम भारद्वाज को भावभीनी विदाई...कर्मचारी नेताओं ने किया सम्मान....40 वर्ष...

राजस्व निरीक्षक तोताराम भारद्वाज को भावभीनी विदाई…कर्मचारी नेताओं ने किया सम्मान….40 वर्ष से अधिक की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त…संगठन के प्रति समर्पण को किया गया याद

 

 

रायगढ़ . जिला कार्यालय नजूल शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तोताराम भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारी नेताओं ने उनके दीर्घ सेवा काल, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

जिला कार्यालय नजुल शाखा रायगढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री तोता राम भारद्वाज 40 वर्ष 2 माह शासकीय सेवा करने के बाद 30.01. 2026 को सेवनिवृत्त हुए. श्री भारद्वाज छः ग राजस्व पटवारी संघ के जिला शाखा रायगढ़ के भूतपूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में छः ग राजस्व निरीक्षक संघ जिला शाखा रायगढ़ के संरक्षक थे. उनके सेवानिवृत्ती पर सम्मान सह बिदाई समारोह का आयोजित किया गया. तोता राम भारद्वाज की पदस्थापना पटवारी ” पद” पर दिनांक 2 01. 1986 को बस्तर जिला के कोंडागांव में हुई. पदस्थापना के बाद इन्होने मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण किया . अप्रैल 1991 में बस्तर जिला से स्थानांतरित होकर रायगढ़ जिला के खरसिया तहसील में पदस्थापना हुई. संगठन से जुड़ाव होने के कारण वे मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा खरसिया के कार्यकारिणी सदस्य बने. रायगढ़ जिला के बरमकेला, धर्मजयगढ़ तहसील में भी इनकी पदस्थापना रही है. राजस्व पटवारी संघ के स्थापना होने पर ये राजस्व पटवारी संघ से जुड़ गये. संघ के प्रति समर्पित होने के कारण इन्हें राजस्व पटवारी संघ जिला रायगढ़ का नेतृत्व करने का अवसर भी मिला. वर्ष 2021 में इन्हे राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली. 15 अप्रैल 2025 को जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़ नजुल शाखा में पदस्थ हुए और 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए. सम्मान समारोह में श्री तोताराम भारद्वाज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि श्री भारद्वाज मृदुभाषी व्यवहार कुशल एवं कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं.

अपनी पदस्थापना स्थल में भी ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध बनाकर रखें और अपने शासकीय दायित्वो का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया.संघ के प्रति निष्ठावान रहे यही वजह है कि इन्हें जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर नेतृत्व करने का अवसर मिला. ये वर्तमान में राजस्व संघ के संरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यक्रमो में इनकी भागीदारी रहा करती थी.ऐसे व्यक्ति का सेवानिवृत्त होना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है.

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारी नेताओ द्वारा शाल और मोमेंटो देकर तोताराम भारद्वाज को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन की दूसरी पारी में भी सफल होने तथा शेष जीवन स्वस्थ, सुखद रूप से व्यतीत होने की शुभकामना देकर बिदाई दी गई. कार्यक्रम में शेख कलीमुल्लाह संरक्षक छः ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, संजीव सेठी कार्यकारी अध्यक्ष, एल बी एस जाटवर सचिव छः ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, वेदप्रकाश अजगल्ले अध्यक्ष एवं श्याम पटेल, नटवरलाल महंत पदाधिकारी छः ग लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, डॉ माधुरी त्रिपाठी (अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ ) विष्णु यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन श्रीमतीअलमा रेणुका तिग्गा प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिकारी संघ, श्रीमती जमींमा एक्का प्रतिनिधि ग्रामीण कृषि अधिकारी संघ,सुशील कुमार चौरसिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासकीय कृषि स्नातक संघ रायगढ़ तथा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रायगढ़ श्री अभिषेक पटेल एवं परितोष जांगड़े, श्रीनिवास पटेल, श्रीमती रंजीता पैकरा, संघमित्रा मिरी सीताराम सिदार आदि की गरिमामय उपस्थिती रही.कार्यक्रम का संचालन शेख कलीमुल्लाह ने किया और आभार प्रदर्शन संजीव सेठी ने किया.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments