Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्दे18 को कर्मचारी संघ का ध्यानकर्षण ज्ञापन.....पेंशनर्स भी होंगे शामिल....पेंशनरो के लंबित...

18 को कर्मचारी संघ का ध्यानकर्षण ज्ञापन…..पेंशनर्स भी होंगे शामिल….पेंशनरो के लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ….

डी
रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर एन साहू ने बताया कि छः ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय शाखा रायपुर द्वारा 18 फरवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम कर्मचारियों, पेंशनरो के लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन देना सुनिश्चित किया है. इसी तारतम्य मे छः ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ अध्यक्ष संतोष पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी के नेतृत्व कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को अपरान्ह 1.30 बजे ज्ञापन सौपेगा.ज्ञापन मे 13 सूत्रीय मांगो का उल्लेख है जिसमें सबसे प्रमुख मांग महंगाई भत्ते की है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र एवं मध्य प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरो को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है. लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता के लिए देय तिथी से आदेश जारी करने की मांग प्रमुख मांग है.

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय सचिव राजेंद्र साव सचिव आर एन साहू के अलावा जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी साथी बीपी गिल्ले साथी अमृत लाल हिमधर,साथी एस एल भगत,साथी गोकुल प्रसाद पटेल, साथी गणेश मिश्रा. साथी एम एस यादव, साथी नीलमणि पाणिग्रही. साथी मोहन श्रीवास साथी रवि शंकर गुप्ता, साथी विद्याधर प्रधान साथी टिल्नो राम पटेल, साथी नंदलाल डनसेना साथी विनय मोहन ठेठवार साथी कमल किशोर स्वर्णकार, साथी प्रदीप चौबे साथी धीरेंद्र त्रिपाठी साथी एसपी तिवारी साथी जेपी गुप्ता, साथी पी सी साहू, साथी यू आर पटेल, साथी भूषण सिंह राजपूत, साथी हरिशंकर साहू तथा श्रीमती शारदा मिश्रा ने सभी पेंशनर्स साथियों से ज्ञापन कार्यक्रम मे सम्मलित हो कर अपने जायज हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करने की अपील की है.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments