Tuesday, October 13, 2026
Homeखबर हटकेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के पूर्ण होने पर 19 जून को… रायगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन…..

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के पूर्ण होने पर 19 जून को… रायगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन…..
रायगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्षों के विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा “प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सायं 4 बजे प्रियदर्शी अवधूत भगवान राम ऑडिटोरियम, पंजरीप्लांट रायगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों,आम नागरिकों एवं जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गभेल , जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प तथा सुशासन की उपलब्धियों को बताया जायेगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments