Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देसेवानिवृत्ति के 11 माह बाद भी पेंशन का निर्धारण नहीं.....  पेंशनर्स एसोसिएशन...

सेवानिवृत्ति के 11 माह बाद भी पेंशन का निर्धारण नहीं…..  पेंशनर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन….और कहा कि…

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष कलीमुल्लाह सचिव आरएन साहू ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पद से 30 जून 24 को सेवानिवृत्ति श्री बरनाबस बकला को सेवानिवृत्ति के 11 माह बाद भी पेंशन निर्धारित नहीं किया गया है. इसके अलावा उनके स्वत्वो का भुगतान नहीं किया गया. इस पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी वेतन भोगी होता है तथा सेवानिवृत्ति पश्चात वह पेंशनभोगी हो जाता है यही उसकी आजीविका का आधार होता है. यही वजह है कि कतिपय मामलों में शासन द्वारा अंतरिम पेंशन का प्रावधान कर पेंशनरों को राहत दी गई है. खेद का विषय है कि इतना संवेदनशील प्रावधान होने के बाद भी पेंशन निश्चित नहीं किया गया है. इसके अलावा संचनालय लोक शिक्षण रायपुर द्वारा 240 दिन का अवकाश नगदीकरण जारी होने के 7 माह बाद भी भुगतान नहीं हुआ है. संचनालय लोक शिक्षण रायपुर द्वारा ना जांच ना मांग ना घटना प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है. ततसं बंध में श्री बरनाबस बकला द्वारा पेंशन फार्म संधारित कर कार्यालय में जमा दिया गया है खेद का विषय है कि आठ माह बाद भी संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन एवं हकदारी बिलासपुर को नहीं भेजा गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि आपका कार्यालय पेंशनरों के के स्वत्वों को लेकर संवेदनशील नहीं है जानबूझकर पेंशनरो को परेशान करने की नीयत से भुगतान नहीं किया जा रहा है. ज्ञापन में श्री बी बकला के स्वत्वो का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई है. ज्ञापन मैं यह उल्लेख किया गया है कि यदि 15 दिवस में भुगतान नहीं किया जाता है तो पेंशनर्स एसोसिएशन की गई कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिम्मेदार रहेगा. ज्ञापन देने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर एन साहू संगठन सचिव नीलमणि पाणिग्राही सह सचिव गोकुल पटेल तथा कोषाध्यक्ष एस एल भगत तथा सहसचिव र्गोकुल प्रसाद पटेल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे.ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष रायगढ़ को भी प्रेषित की गई है.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments