Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेसंस्कार पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट...संस्कार स्कूल का 10वीं में उत्कृष्ट रिजल्ट...99.5...

संस्कार पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट…संस्कार स्कूल का 10वीं में उत्कृष्ट रिजल्ट…99.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पाई सफलता…90% से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में मारी बाजी

 

 

रायगढ़।
रायगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर संस्कार पब्लिक स्कूल ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल के 99.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है।

जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10वीं के परिणाम में अपना परचम फिर से लहराया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 10 से ज्यादा बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक प्राप्त किए हैं। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त करने में सफलता पाई है।
ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल लगातार सफलता के सोपान तय कर रहा है। जिसमें व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ अकादमिक क्षेत्र में भी अपने झंडे गाड़ रहा है। प्राप्त रिजल्ट में टॉपर बच्चों में दिशांत पटेल, निधि पंकज, प्रिया पैंकरा, अन्वेष प्रधान, साक्षी रुपेता, अभिराज शर्मा, अग्रिमा दुबे, अभिनव कुमार, तमन्ना प्रधान, विख्यात गुप्ता, नाजनीन परवीन, श्रेया पटेल, दिव्या बिश्नोई, मेघा साहू, पीयूष मरावी, साहिल यादव, वीणा रात्रे, सम्राट मित्तल, जिज्ञासा खांडे, सूरज बरनवाल, मिताली मालाकार, यश नायक, शशांक मणि, प्रिया शर्मा, ईशान पांडेय आदि शामिल हैं।
संस्था की प्राचार्य रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन सहित संपूर्ण स्टाफ ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments