Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देधान के नाम पर किसानों से छल पुसौर में सड़क पर बैठे...

धान के नाम पर किसानों से छल पुसौर में सड़क पर बैठे अन्नदाता, प्रशासन की नीतियों के खिलाफ फूटा गुस्सा …किसान नेता लल्लू सिंह जमकर भड़के … टोकन, तौल और उठाव में भारी गड़बड़ी—गिरदावरी के बाद भी नहीं लिया जा रहा धान…. 30 प्रतिशत कटौती को लेकर उद्वेलित हुए किसान

 

 

रायगढ़।

पुसौर क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर किसानों का सब्र जवाब दे गया। प्रशासनिक उदासीनता और अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसानों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुसौर में किसान नेता लल्लू सिंह के नेतृत्व में मौके पर मौजूद किसानों ने स्पष्ट कहा कि गिरदावरी पूरी होने और टोकन मिलने के बावजूद उनका धान नहीं लिया जा रहा जो सीधे-सीधे किसानों के साथ धोखा है।

धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और तहसील कार्यालयों के बीच तालमेल की भारी कमी के कारण धान उठाव प्रभावित है। टोकन जारी होने के बाद भी केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। किसानों ने बताया कि 21 क्विंटल की जगह मात्र 18.40 क्विंटल तक का टोकन काटा जा रहा है और पूछने पर जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाली जा रही है।

कृषक और किसान नेता लल्लू सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटी स्तर पर धान उठाव की सीमा 1800 किलो से घटाकर 300 किलो कर दी गई, जिससे छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस सीमा के कारण किसान समय पर अपना धान बेच नहीं पा रहे नतीजतन आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ऊपर से तौल के दौरान 30 प्रतिशत तक की कटौती कर दी जाती है। जिससे किसानों की मेहनत पर सीधा डाका पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी सवाल उठाया कि पंजीकरण और भौतिक सत्यापन के बावजूद टोकन नहीं दिए जा रहे, और जहां दिए भी गए हैं वहां उठाव में अनावश्यक देरी की जा रही है। बोनस भुगतान और उसकी समय-सीमा को लेकर भी स्थिति साफ नहीं की जा रही, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसान नेता लल्लू सिंह की अगुवाई में शाम तक किसान अपने अधिकारों के लिए डटे रहे।

धरनास्थल पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तुरंत व्यवस्था दुरुस्त कर धान उठाव शुरू नहीं किया गया, तौल में हो रही कटौती पर रोक नहीं लगी और टोकन व्यवस्था पारदर्शी नहीं बनी, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप, दोषियों पर कार्रवाई और निर्बाध धान खरीदी की मांग की है।

पुसौर में सड़क पर बैठे किसानों की यह तस्वीर साफ संदेश दे रही है—अन्नदाता को मजबूर मत करो, वरना आंदोलन की आग और तेज होगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments