Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटके11 सालों तक अमेरिका जैसे देश में रहकर किया काम ...फिर देश...

11 सालों तक अमेरिका जैसे देश में रहकर किया काम …फिर देश की सोंधी मिट्टी की याद ने बुलाया वतन …उच्च महत्वाकांक्षा ने अब देश की मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाने का लिया संकल्प उठाया ये बीड़ा…पॉलिथिन के रोकथाम के लिए इको फ्रेंडली बैग्स और थैलों का प्रचलन में लाने का संदेश ….जरूरत है तो सिर्फ आपके एक कदम आगे बढ़ाने की …पढ़ें पूरी खबर कौन है और क्या चाहती हैं

 

 

 

 

 

रायगढ़।

अपने देश के लोगों के लिए कुछ करने की तमन्ना ने 11 सालों के बाद अपने देश लौट आई और कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए पर्यावरण के अनुकूल कुछ करने की ठानी और आज इको फ्रेंडली बैग्स और थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ पॉलिथीन के रोकथाम की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है और इस काम के तहत 30 महिलाओं को सीधे आजीविका से जोड़ा है।

यह कहानी रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा की रहने वाली विभा जायसवाल का है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अपनी उच्च महत्वाकांक्षा और कुछ करने की तमन्ना लिए अभावों के बीच शिक्षा हासिल किया।
पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट विभा जायसवाल ने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट के तौर अमेरिका में 11 वर्षों तक काम और इस दौरान 36 देशों का भ्रमण भी किया। लेकिन उनका मन तो भारत में बसा था। उनका मन हमेशा अपने देश के लिए कुछ करने और देश के लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की ललक ने भारत अपने देश लौटने मजबूर किया। अपने वतन रायगढ़ लौटने के बाद देखा की पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। प्लास्टिक थैली को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर अनेकों जागरूक कार्यक्रम किए जा रहे थे। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपने भाई जॉनी जायसवाल के साथ मिलकर अनवीज इको फ्रेंडली बैग प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना किया।
इसके बाद मिट्ठू मुड़ा में इको फ्रेंडली बैग हेतु कारखाना स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें जिले लगभग 22 सालों से समाज कल्याण की दिशा में काम करने वाली संस्था विजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की माया दत्ता का साथ मिला। अब वे उनके साथ मिलकर वृहद रूप से पॉलिथिन के रोकथाम के साथ रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाओं को अपने साथ जोड़ा और उन्हें एक सम्मान जनक रोजगार भी प्रदान कर रही है।

 

इको फ्रेंडली बैग और थैला के अग्रणी निर्माता /-

आज अनबीज इको फ्रेंडली जुट और पेपर बैग्स के एक अग्रणी निर्माता के रूप में उभर कर सामने आई है। इनके द्वारा शॉपिंग थैला से लेकर घरेलू कार्य सहित कॉरपोरेट गिफ्टिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग के तौर काम करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। इनके द्वारा हर तरह के बैग्स और थैले बनाए जा रहे हैं जिसमें डी कट बैग्स, लूप हैंडल बैग्स, बॉक्स बैग्स, डिजाइनर बैग्स, कॉरपोरेट गिफ्टिंग बैग्स, जुट बैग्स, पेपर बैग्स, कॉर्न स्टार्च बैग्स जैसे विभिन्न प्रकार के बैग और थैले का निर्माण कर इको फ्रेंडली की दिशा में सतत आगे बढ़ रही हैं।

60 से अधिक महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा/-

डॉक्टर विभा जायसवाल बताती हैं कि उनकी संस्था में रायगढ़ जिले के विभिन्न ब्लॉक और सारंगढ़ क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उनके साथ जुड़ कर प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणाम को लेकर इको फ्रेंडली बैग्स को बढ़ावा देने सैकड़ों महिलाएं उनके साथ जुड़ी है और 60 से अधिक महिलाओं को सीधे रोजगार मिला है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments