Thursday, October 15, 2026
Homeखबर हटकेछत्तीसगढ़ में पहली बार स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम से सफल रीढ़ की सर्जरी...

छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम से सफल रीढ़ की सर्जरी काशी स्पाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास डॉ. विमल अग्रवाल ने दुर्लभ ऑपरेशन कर छत्तीसगढ़ को दी राष्ट्रीय पहचान

 

 

रायपुर…छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की 17 वर्षीय किशोरी की 48 डिग्री तक झुकी रीढ़ (Spinal Deformity) को रायपुर स्थित काशी स्पाइन हॉस्पिटल शंकर नगर रोड में सफलतापूर्वक सीधा कर चिकित्सा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया गया है।
यह प्रदेश की पहली रीढ़ की सर्जरी थी, जिसे स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम (Spinal Navigation System) के उपयोग से किया गया – यह तकनीक अब तक केवल बड़े मेट्रो शहरों में उपलब्ध मानी जाती थी।
इस दुर्लभ सर्जरी को हॉस्पिटल के निर्देशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोस्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मरीज की रीढ़ अत्यधिक मुड़ी हुई थी, जिससे चलने-फिरने और सामान्य जीवन जीने में परेशानी हो रही थी। स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम की मदद से ऑपरेशन को बेहद सटीकता और सुरक्षित ढंग से पूरा किया गया।


यह उपलब्धि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ डॉक्टरों ने इस सर्जरी केस की प्रशंसा करते हुए इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया है।
उनका कहना है कि अब मरीजों को मेट्रो शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और विशेषज्ञता उपलब्ध है।


इस सफलता के साथ छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यभारत ही नहीं, पूरे भारत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है।
काशी स्पाइन हॉस्पिटल अब रीढ़ की सभी जटिल बीमारियों और सर्जरी के लिए एक आधुनिक और भरोसेमंद केंद्र के रूप में उभर रहा है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments