Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री लाव लश्कर के साथ पहुंचे मुड़ागांव कहा विधान सभा में...

पूर्व मुख्यमंत्री लाव लश्कर के साथ पहुंचे मुड़ागांव कहा विधान सभा में उठाएंगे जंगल कटाई का मुद्दा …..भाजपा आदिवासी हितैसी का पहन रखी है मुखौटा … लोगों ने कहा भाजपा सरकार के आए एक साल नहीं हुए और उजड़ गए जंगल … अगर 2019 की ग्राम सभा सत्य है …..इस दिन आयोजित ग्राम सभा आएं और करें साबित …

 

रायगढ़।

जिले के तमनार तहसील के ग्राम पंचायत सराईटोला के मूडागांव में जंगल कटाई के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में प्रभावित ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर कम्पनी के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत कर प्रशासनिक भय दिखाकर जिस तरह से ग्रामीणों को एक तरह से बंधक बनाकर पेड़ो की कटाई की गई। इसे लेकर अपनी पीड़ा जाहिर किया। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने इसे राज्य शासन की तानशाही रवैया किसान विरोधी जल जंगल जमीन और आदिवासी विरोधी सरकार बताया।

जिसमें मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जैजैपुर विधायक दालेश्वर साहू लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजीत राठिया के साथ हज़ारों की कोयला प्रभावित क्षेत्र ग्रामीण इकठ्ठा होकर किसी भी कीमत हम अपने जल जंगल जमीन किसी भी कीमत नहीं देने का संकल्प लिया। और कहा मुड़ागांव को दूसरा हसदेव बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी करना होगा करेंगे और अपनी जमीन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए जो भी बन सकेगा करेंगे।

मुड़ागांव पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा 2019 के जिस ग्राम सभा प्रस्ताव का हवाला दिया जा रहा है वह पूरी तरह से फर्जी है इस पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि उस समय पर कोरोना काल का समय था जब किसी व्यक्ति कों घर से निकलने तक का अनुमति नहीं थी ।

ग्राम सभा हुई है तो उसकी किस अधिकारी के देख रेख में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । ग्राम सभा की क्या विडियो ग्राफी फोटो ग्राफी की गई है उसे कंपनी और सरकार को दिखाना चाहिए एवं पूर्व में ग्राम सभा कि अनुमति को वर्तमान में ग्राम सभा का आयोजन कर 15 अगस्त 2025 के ग्राम सभा का आयोजन कर रखना चाहिए जिससे सच्चाई का पता चल सके। भूपेश बघेल की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने कहा की भाजपा सरकार के आए एक साल हुए और उद्योगपतियों के लिए पूरे जंगल को साफ कर दिया गया।

भूपेश बघेल ने भाजपा के द्वारा लगाए जाने वाले आरोप को हास्यास्पद बताया और कहा की उद्योगपरस्ती को छुपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे है। भाजपा के शासन काल में सिर्फ आदिवासी ही पीड़ित नहीं है बल्कि हर तरफ भाजपा की नाकामी नजर आ रही है। उन्होंने कहा की आने वाले विधान सभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया जाएगा और भाजपा की नाकामियों का पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा अपने आप को आदिवासी हितैसी बताने वाली है असल में वह सिर्फ मुखौटा पहन रखी है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments