Sunday, November 29, 2026
Homeखबर हटकेरायगढ़ में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर 25 जुलाई को...

रायगढ़ में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर 25 जुलाई को ….बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में …

 

रायगढ़। बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्मेल स्कूल के पास, लक्ष्मीपुर स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगने वाले इस निशुल्क शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन (कोट वाले) मरीजों की जांच कर निशुक्ल परामर्श देंगे। संस्था की ओर से इसकी जोर-शोर से तैयारी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष लायन शिव शंकर अग्रवाल, सचिव  लायन अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लायन दीपक मित्तल व सहयोगकर्ता अन्वेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सेवाएं देने रायगढ़ आ रहे जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन को 23,500+ सफल सर्जरी का अनुभव है। वे यहां मरीजों की हड्डियों की निशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। डा. जैन घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस एवं साइटिका, चलने-फिरने में परेशानी, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्या,  घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण से संबंधित सलाह देंगे।  शिविर में निशुल्क जांच व परामर्श के लिए मो. नंबर 75870 32433, 9827121115, 744117272, 7999851125 से संपर्क कर सकते हैं। शिविर को सफल बनाने क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण जुटे हुए हैं।
RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments