रायगढ़ .ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन इंडिया द्वारा वर्षाकाल मे पुरे देश मे पौधरोपण अभियान चलाया गया. इसी तारतम्य मे ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. अभियान का शुभारम्भ दिनांक 29.06.26 को महेश शर्मा अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ के हाथो से पर्यावरण पोस्टर का विमोचन करा कर किया गया. पोस्टर को सार्वजनिक स्थलों मे लगा कर, ऑटो रिक्शा मे चस्पा कर आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण का आह्वान किया गया


. वृक्षारोपण अभियान का समापन बेलादुला कब्रिस्तान मे वृक्षारोपण कर किया गया.इस अवसर पर हजरत मौलाना हाफ़िज़ मोहम्मद दानिश रुदौलवी ( ईमाम मस्जिद ग़रीब नवाज रायगढ़ ) जनाब सलीम नियारीया नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायगढ़ जनाब गुलाम रहमान खान सदस्य राज्य हज कमेटी छत्तीसगढ़, जनाब हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन सदर सीरतु न्नबी कमेटी,जनाब मोहम्मद आवेश रजा सदर जामा मस्जिद ट्रस्ट, जनाब असलम हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (भा. ज. पा )रायगढ़,जनाब मोहम्मद नवाब (नब्बू) पार्षद वार्ड नंबर 10 की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. इसके अलावा डॉ• मोहम्मद कलीम अत्तारी,गुलाब भाई, हाजी गुलाम शोएब खान, अब्दुल कादिर साबरी(भय्यू )मोहम्मद शमशीर साबरी, कलीम बख्स, जुबैर भाई,शेख यावर हुसैन, शब्बीर अहमद साबरी, हिदायत खान,मोहम्मद अशरफ अत्तारी, सैय्यद तनवीर, शेख समीउल्लाह साबरी, शेख नाजीर हुसैन, मोहम्मद अनीस सिद्दीकी,मोहम्मद शमीम कुरैशी,मोहम्मद शकील, फजल अहमद आदि उपस्थित थे. इस मौके पर हजरत मौलाना दानिश साबरी ने कहा कि पौधे लगाने के दीनी और दुनियावी दोनों फायदे हैं. हरा पत्ता अल्लाह की सना करता है वहीं पौधा ऑक्सीजन देता है और कार्बन ऑक्साइड को सोखता है. ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए पौधा लगाना जरूरी है.प्यारे पैगंबर आका करीम ने भी पौधे लगाने का हुक्म दिया है. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि हम प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. वृक्षारोपण प्रदूषण कम करने का सशक्त माध्यम है. अब वृक्षारोपण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी बन गई है. राज्य हज कमेटी छत्तीसगढ़ के सदस्य गुलाम रहमान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री सभी वृक्षारोपण करने की अपील कर रहे हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए. पौधे लगाने के साथ-साथ पौधों के संवर्धन पर भी हमें ध्यान देना होगा. पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, सदस्यों का शेख कलीमुल्लाह वारसी सदर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा शुक्रिया अदा किया गया तथा आगामी वर्ष पुन : वृक्षारोपण करने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन हुआ.

Recent Comments