Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देफ्रेंडशिप डे पर खास तोहफा, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक...

फ्रेंडशिप डे पर खास तोहफा, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड, दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया तरीका

 

इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए यूज़र्स अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने के साथ-साथ एक व्यक्तिगत डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज सकते हैं (2 अगस्त 2026 तक मान्य)। इस पहल के जरिए रोज़मर्रा के एक रिचार्ज को दोस्ती के एक खास और यादगार तोहफे में बदला जा सकता है।

इस अनुभव का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को एयरटेल ऐप पर अपने दोस्त का एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज करना होगा, अपनी पसंद का प्रीपेड रिचार्ज प्लान चुनना होगा और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद यूज़र्स अपनी पसंद का डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड चुन सकते हैं। इनमें ‘जिम बडी’, ‘मीम डीलर’, ‘गेड़ी पार्टनर’, ‘फूडी फ्रेंड’, ‘गॉसिप स्पिलर’ और ‘फ्री थेरेपिस्ट’ जैसे मज़ेदार विकल्प शामिल हैं, जो हर दोस्ती के अलग अंदाज़ को बयां करते हैं।

अपना पसंदीदा फ्रेंडशिप बैंड चुनने के बाद यूज़र्स इसे फ्रेंडशिप डे की शुभकामना के साथ व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए तुरंत साझा कर सकते हैं। एसएमएस के जरिए भेजे जाने वाले संदेश में अपने दोस्त का नाम भी शामिल किया जा सकता है, जिससे यह संदेश और भी व्यक्तिगत बन जाता है। इसके बाद फ्रेंडशिप बैंड पाने वाला दोस्त भी इस डिजिटल दोस्ती की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अभियान के पेज के जरिए अपने किसी और दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड भेज सकता है।

इस पहल के जरिए एयरटेल ने फ्रेंडशिप बैंड देने की परंपरा को आज की डिजिटल दुनिया के अनुरूप एक नया अंदाज़ दिया है। प्रीपेड रिचार्ज को एक प्यारे संदेश के साथ जोड़कर, कंपनी ग्राहकों को दोस्ती का जश्न मनाने का एक आसान और सार्थक तरीका दे रही है। यह अभियान एक सामान्य रिचार्ज को एक मज़ेदार और साझा करने योग्य अनुभव में बदल देता है, जिससे दोस्तों से जुड़ना और इस खास दिन को यादगार बनाना और भी आसान हो जाता है।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments