Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेमक्का मदीना से हज कर हाजियों की वतन वापसी  ... सुबह पूरी...

मक्का मदीना से हज कर हाजियों की वतन वापसी  … सुबह पूरी हमसफर एक्सप्रेस से पहुंचेंगे रायगढ़ …. हाजियों के इस्तकबाल के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने की अपील – गुलाम रहमान मेंबर हज कमेटी

 

रायगढ़।

 

2 जुलाई को हज के मुकद्दस सफर से हाजियों की वतन वापसी हो रही है। हाजियों के आगमन पर चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है। हज यात्रा में जाना हर मुस्लिम का सपना होता है। मक्का मदीना में हज के अराकान पूरी करने के बाद वतन वापसी हो रही है। इस दौरान 40 दिनों तक मक्का मदीना आराफात के मैदान में हज की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लौट रहे हैं। हज के दौरान हाजियों के द्वारा अपने वतन और शहर की अमन चैन की दुवाएं मांगी।

हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान ने बताया कि 40 दिनों के बाद हाजियों का दल मक्का मदीना से रवाना होगा। मदीना से मंगलवार को हाजियों का दल वतन वापसी के लिए निकलेंगे और देर रात नागपुर से पूरी हमसफर एक्सप्रेस से रायगढ़ आने के रवाना होंगे और 2 जुलाई बुधवार की सुबह पौने 10 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान के द्वारा मुस्लिम समाज से अपील की गई है पाक मुकद्दस मक्का मदीना से हज कर वापस लौटने वाले जायरीनों के इस्तकबाल के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।


रायगढ़ से हज ए सफर के लिए गए हाजियों का दल जिसमें हाजी शेख मोहम्मद मेराज और उनकी अहलिया,
हज्जन रूखसाना बेगम व बड़ी बहन, हज्जन निगार नाज, हाजी मोहम्मद अमजद वली व उनकी वालिदा, हज्जन सादिका खातून, हज्जन कनीज़ फातिमा का पूरी हमसफर एक्सप्रेस से रायगढ़ वापस हो रहे है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments