Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी में इन्हें किया गया शामिल...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी में इन्हें किया गया शामिल ……दीपक बैज ने प्रस्तावित सूची को दी मंजूरी….जिला अध्यक्ष शाखा यादव बोले—होली के बाद आएगी पूरक सूची

 

 

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। अनुमोदन के बाद नई जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई।


जारी सूची के अनुसार मनमोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश जायसवाल, नारायण घोरे, मदन महंत, लता खूंटे और अनवर हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री पद पर विकास ठेठवार, आशीष शर्मा, सीम खान, संजुक्ता सिंह, मनीष देवांगन, दीपक बी. सिंह, अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, सत्यप्रकाश शर्मा, लीनू जार्ज, अमृत काटजू और रवि पाण्डेय को दायित्व दिया गया है।


सचिव पद पर रंजना पटेल, संतोष परमानिक, भारत तिवारी, अजहर हुसैन, गौरांग अधिकारी, अभिषेक शर्मा, देव साहू, कौशिक भौमिक, सत्यनारायण भारद्वाज, मुरारी भट्ट, रामलाल पटेल और विमल यादव को नियुक्त किया गया है।


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृतिका मेहर, पदमा चौहान, श्याम प्यारी महंत, शालू अग्रवाल, ममता आदित्य, उमा साव, ममता बरला, मोहम्मद अख्तर, गणेश अग्रवाल और राजू टोप्पो को शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि होली के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूरक सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें अन्य सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments