Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देस्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज...

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तरों की व्यवस्था…जांच के लिए वीटीएम और आरटीपीसीआर सुविधा उपलब्ध… उपचार के लिए ओसेल्टामिविर सहित आवश्यक दवाएं तैयार

 

 

रायगढ़।

जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग 10-10 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकेगी। सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संभावित मरीज मिलने की स्थिति में उपचार के लिए जिले में आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संदिग्ध मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखकर उपचार देने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

*जांच की सुविधा भी उपलब्ध*

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। सैंपल संग्रहण के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) उपलब्ध है, वहीं आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे संदिग्ध मामलों की समय पर जांच कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

*ओसेल्टामिविर सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध*

स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। मरीजों के उपचार के लिए ओसेल्टामिविर सहित अन्य आवश्यक सहायक दवाएं उपलब्ध रखी गई हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर उनकी स्थिति और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

*सीएचसी और पीएचसी में होगी प्रारंभिक जांच*

जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सतर्क रखा गया है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। संदिग्ध मरीज मिलने पर आवश्यक जांच और उपचार के लिए चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आगे की व्यवस्था की जाएगी।

*लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लें*

स्वाइन फ्लू में बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी तथा कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने, हाथों को नियमित रूप से साबुन-पानी से साफ करने तथा बीमारी के लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है। जिले में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments