Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देहिंडाल्को ने ताना-बाना समारोह में कोसा बुनकरों को किया सम्मानित ....हम कोसा...

हिंडाल्को ने ताना-बाना समारोह में कोसा बुनकरों को किया सम्मानित ….हम कोसा सिल्क बुनाई के भविष्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं: सतीश पाई, हिंडाल्को ने समुदाय के लिए किया सतत आजीविका का सृजन कोसला: कोसा सिल्क बुनाई की प्राचीन कला को पुनर्जीवित करने के लिए हिंडाल्को की पहल : सौरभ खेड़ेकर

 

छत्तीसगढ़ में कोसला के माध्यम से हिंडाल्को हमारे जीवन को बदल रहा है: बुनकर

रायगढ़ चांपा। “ कोसाला एक संस्था ही नहीं है, बल्कि हमारी मां है। कोसाला ने हमारे जीवन को बदल दिया है। कोसाला हमारे जीवन को हर बीते दिन के साथ बदल रही है। हिंडाल्को ने हम बुनकरों के जीवन में कई बदलाव लाए हैं। अब हम ज़्यादा कमा रहे हैं और बचत भी कर पा रहे हैं,” यह कहना है खुदी राम देवांगन का जो पिछले दो वर्षों से कोसाला से जुड़कर काम कर रहे हैं।

कोसला आजीविका और सामाजिक फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी सामाजिक उद्यम है, जो आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख मेटल कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। कोसला छत्तीसगढ़ के कोसा रेशम बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बुधवार को कोसाला द्वारा चांपा और आस -पास की 24 महिला बुनकरों को उनके सार्थक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बुनकर, रंगरेज़ और कोसा धागा निर्माताओं सहित कोसला समुदाय के सदस्यों के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह ‘ताना-बाना समारोह’ में महिला बुनकरों और योगदानकर्ताओं को हिंडाल्को के एमडी सतीश पाई, सीईओ, स्पेशियलिटी एल्युमिना एंड केमिकल्स बिजनेस सह निदेशक-कोसला श्री सौरभ खेडेकर और बिजनेस हेड कैलाश पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए हिंडाल्को के एमडी सतीश पाई ने कहा कि हिंडाल्को का प्रयास है कि कोसाला को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दी जाए। हम चाहते हैं कि कोसा की परंपरा एक व्यवसाय के रूप में खड़ी हो और यह अपने पैरों पर पूरी तरह खड़ी हो जाए। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार रायगढ़ आया था तो कोसा उत्पादन को देखा था और तभी कंपनी ने यह तय किया था कि इस कला को हमें न सिर्फ पुनर्जीवित करना है बल्कि देश-विदेश में आपकी इस कला को फैलाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। इस कार्यक्रम में बुनकरों और कोसा सूत निर्माताओं सहित कोसाला समुदाय के प्रमुख सदस्यों को एक साथ एक मंच पर लाया गया।

श्री सौरभ खेडेकर ने कहा- “हम आपको परिवार की तरह मानते हैं, और इस प्राचीन कला शिल्प के प्रति आपका योगदान अभूतपूर्व है । हम पारंपरिक प्रथाओं को जीवित रखने, सभी प्रक्रियाओं को मानवीय, न्यायसंगत और पारिस्थितिक रूप से संतुलित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोसला के माध्यम से हमारा लक्ष्य कारीगरों के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ाना और उन्हें ऐसे उत्पाद बनाने में अपनी उत्कृष्टता और त्रुटिहीन कलात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, जिससे यह कला नई ऊचाइयों को छुए । छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क से खूबसूरती से डिजाइन और हाथ से बुनी गई साड़ियां, दुपट्टे और स्टोल दुनिया भर में पसंद की जा रही हैं।

ताना बाना समारोह में रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध कथक कलाकार निहारिका यादव द्वारा एक शानदार कथक नृत्य प्रदर्शन के साथ कोसा बुनाई के सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जिसने अपनी सुंदर कलात्मकता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, सीईओ- कोसला नीता शाह ने कहा – “ताना बाना कारीगरों के अथक प्रयासों को पहचानने और उनके शिल्प का जश्न मनाने का हमारा एक प्रयास है । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य रेशम उत्पादन विभाग,चांपा सहायक संचालक मधु कुमार चंदन, बुनकर सेवा केंद्र-रायगढ़ के सहायक निदेशक श्री विजय सवनेकर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments