Sunday, June 14, 2026
Homeआम मुद्देछत्तीसगढ़ बजट 2026–27 का ऐतिहासिक स्वागत.... रायगढ़ भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व...

छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 का ऐतिहासिक स्वागत…. रायगढ़ भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व मिठाई वितरण….विकसित राज्य बनाने की मजबूत नींव

 

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री  ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी बजट का भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का अभिनंदन किया।


भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र एवं संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, आदिवासी समाज, श्रमिकों, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि कांग्रेस शासन के कुशासन और भ्रष्टाचार के दौर के बाद भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई शुरुआत की है। बजट में कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार, उद्योग एवं ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की मजबूत नींव रखी गई है।

इस अवसर पर गुरुपाल भल्ला प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विकास केडिया जिला भाजपा महामंत्री, डिग्रीलाल साहू सभापति नगर निगम रायगढ़, सुभाष पांडेय पूर्व सभापति, सुरेश गोयल पूर्व सभापति, पावन अग्रवाल जिला मंत्री,दीपक सिदार जिला पंचायत उपाध्यक्ष,सुमित शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा , दिवेश सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री, वाई.के. शिंदे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, असलम हुसैन जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, साहिल मनियार जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, सतनाम सिंह पोथीवाल जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,पितेश बेहरा प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, नरेन्द्र ठेठवार जिला मंत्री युवा मोर्चा,शरद हरि सराफ पार्षद, अभिलाष कछवाहा नगर मंडल महामंत्री, मितेश शर्मा नगर मंडल उपाध्यक्ष), सौरभ चौधरी नगर उपाध्यक्ष, जुगनू राठौर नगर मंडल कोषाध्यक्ष, अंकित मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, अभय अग्रवाल जिला कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा, नियाज़ खान महामंत्री नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा, विजय प्रताप, सौरभ नामदेव, लक्की देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट है।
अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की विकासात्मक नीति एवं सुशासन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments