Thursday, October 15, 2026
Homeआम मुद्देजिले में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं — एसएसपी शशि मोहन सिंह के...

जिले में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं — एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त तेवर ….. हथियार लहराकर हमला करने वाली प्रवृत्ति के लोग हो जाएं सावधान … आमजन की सुरक्षा के लिए हैं प्रतिबद्ध ….फरार दो आरोपियों में से एक गिरफ्तार दूसरे को भी जल्द दबोचेंगे …

 

रायगढ़, 7 मार्च।

जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि रायगढ़ में हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने या हमला करने जैसी गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी।

एसएसपी ने बताया कि हाल ही में हुई मारपीट की एक घटना में शामिल दो आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पकड़ा गया पुलिस कस्टडी में आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा युवक पर हमला किए जाने के मामले में कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा भी बरामद किया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि गुंडागर्दी करने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments