Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देकोल ब्लॉक प्रभावित गांव की महिलाओं की मुड़ागांव में बैठक ..... सैकड़ों...

कोल ब्लॉक प्रभावित गांव की महिलाओं की मुड़ागांव में बैठक ….. सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल ….कहा जल जंगल जमीन हमारी वनोपज आजीविका का साधन ….. जान देंगे जमीन नहीं ….विरोध जताने किया ये काम

 

 

रायगढ़। गारे पेल्मा सेक्टर 2 के प्रभावित गांव की ग्रामीण महिलाओं ने बैठक कर फैसला लिया है कि जिस जल जंगल जमीन पर वो और उनके पूर्वजों से आजीविका कर जीवन यापन करते चले आ रहे हैं उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे भले ही इसके लिए जान देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
बुधवार को मुड़ागांव में आसपास की सैकड़ों महिलाएं एकत्रित होकर महाजेंको को आबंटित कोल ब्लाक गारे पेल्मा सेक्टर 2 के लिए जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देने का फैसला लिया गया। ग्रामीण महिलाएं इस दौरान अपनी वनोपज आधारित आजीविका में से एक ग्रामीण दोना पत्तल बनाते हुए बैठक किया। और कहा कि वे और उनके पूर्वज सालों से वनोपज आधारित आजीविका चलाकर जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। महिलाएं कहती हैं की गांव के लोग वनों से मिलने वाली विभिन्न प्रकार के वनोपज चार, महुवा, डोरी आदि विभिन्न अलग अलग मौसमी आधारित वनोपज उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। शादी ब्याह में आज भी ग्रामीण क्षेत्र में दोना पत्तल का उपयोग किया जाता है। साल भर जंगल उन्हे कुछ न कुछ देते रहती है। बैठक में महिलाओं ने निर्णय लिया कि वे किसी भी कीमत पर कोयला खदान के लिए जमीन लेने नहीं देने देंगी।

महाजेंको को आबंटित कोयला खदान से कोयला उत्खनन के लिए एमडीओ कम्पनी द्वारा लगातार शाम दाम दण्ड भेद की नीति अपनाकर प्रयास कर रही है। इससे ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पहले ही महाजेंको द्वारा फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज के सहारे हरे भरे पेड़ों की भारी संख्या में कटाई कर दी गई है। लेकिन इन सबके बाद भी प्रभावित गांव के ग्रामीण हार मानने को तैयार नहीं है। गांव की कांति सिदार, सूरज राठिया, ललिता सिदार, रसमति भगत, सुखमेत सिदार, तरामती मांझी, हरिमती भगत ने कहा कि पेसा एक्ट कानून के तहत उन्हें ग्राम सभा का अधिकार प्राप्त है और हम अपने अधिकार के तहत किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं द्वारा जंगल से पत्ता लाकर दोना पत्तल बनाया।

 

 

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments