Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देरेत के अवैध भंडारण का खुलासा .. जब्त किया पूंजीपथरा में अवैध...

रेत के अवैध भंडारण का खुलासा .. जब्त किया पूंजीपथरा में अवैध बालू का बड़ा जखीरा…, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप…. सवाल यही किसका संरक्षण 

 

तमनार / रायगढ़

रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू जब्त की है। कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत भंडारण की सूचना मिलने पर तहसीलदार शिवम पांडेय एवं नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान करीब 20 से अधिक डंपर के बराबर अवैध बालू डंप मिली, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से उक्त स्थान पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का पंचनामा तैयार किया तथा जब्त की गई बालू को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू किसके संरक्षण में डंप की गई थी? क्या इस पूरे कारोबार के पीछे कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ है? प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments