Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देनिगम परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के ऊपर गुटका खाकर...

निगम परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के ऊपर गुटका खाकर थूके जाने का मामला निंदनीय …….युवा नेता ने यह भी कहा ये कैसा सुशासन ..किया कार्रवाई की मांग …

 

रायगढ़ – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर थूके जाने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और इस मामले में सुशासन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की यह कैसा सुशासन जहां राष्ट्रपिता का अपमान किया जा रहा है। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर निगम के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

एक तरफ समूचे प्रदेश में विष्णु सुशासन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है और वहीं रायगढ़ नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पेंटिंग पर पान गुटखा खा कर थूकने का ताजा मामला सामने आया है। जिसपर युवा कांग्रेस ने नाराज़गी व्यक्त की है। उक्त मामले को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने नगर निगम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नगर निगम के अंदर मुख्य सीढ़ी के दीवार पर बने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर आने जाने वाले लोगों के द्वारा थूका जाता है जिसकी जानकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी आयुक्त को दी। लेकिन निगम आयुक्त ने इसपर किसी भी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया ऐसे में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के साथियों के साथ जाकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर थूक का यह दृश्य देखकर सभ्य समाज में नाराजगी है। कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर सभ्य समाज में सम्मान है,लेकिन कुछ लोगों को उनका यह सम्मान हजम नहीं होता है। निगम परिसर के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बने चित्र पर पान और गुटखा खाकर थूके जाने का यह कृत्य निंदनीय है।

इस तस्वीर ने विष्णु सुशासन के दिखावटी राष्ट्र प्रेम की हकीकत सामने लाकर रख दी है। बताया कि इसकी सूचना देने के बाद भी निगम शासन प्रशासन ने इसपर संज्ञान नहीं लिया जिसके बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने निगम आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाते खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान संगठन प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस अपमान से लोग नाराज है,भाजपा शासित कई राज्यों में इस तरह की हरकत बढ़ रही है। इसपर संज्ञान लेना की आवश्यक है। अगर उक्त मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी,ज्ञापन देने वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष देवांगन, महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान युवा कांग्रेस के समर्थन में पहुंचे।

इस दौरान युवा कांग्रेस जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरि,रितेश तिवारी राहुल चौहान,सूरज आचार्य, अनुभव अग्रवाल,दीपक माझी,शिव चौहान, प्रदीप साहू,अनीकेत,हर्ष भट्ट ,राहुल जैन ,टिंकू सोनी, संदीप श्रीवास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments