Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देभीषण गर्मी में राहगीरों के सूखते कंठ को मिली राहत जननायक चौक...

भीषण गर्मी में राहगीरों के सूखते कंठ को मिली राहत जननायक चौक पर बहा ‘शरबत-ए-मोहब्बत’ का रस…गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की पहल…. सामाजिक भाई-बंधुओं ने बढ़-चढ़कर की सेवा

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में इन दिनों आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जुड़ी गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय पहल की गई है। संस्था द्वारा स्थानीय केबड़ाबाड़ी स्थित जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक पर विशेष रूप से शरबत-ए-मोहब्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने राहगीरों के सूखते और प्यासे कंठ को तरोताजा कर दिया।


गौरतलब है कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा लगातार बढ़ती तपिश को देखते हुए जननायक चौक पर पहले से ही एक प्याऊ खोलकर रोजाना सैकड़ों राहगीरों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी सेवा भाव की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, प्रत्येक रविवार को संस्था ने राहगीरों को कुछ विशेष राहत देने का बीड़ा उठाया। सुबह से ही इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।

इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के सेवादारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक भाई-बंधु भी एकजुट हुए। सभी ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। सुबह से लेकर देर शाम तक वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े राहगीर, रिक्शा चालक, राह चलती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़े ही आदर और प्रेमपूर्वक ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया।

लगातार बढ़ती और झुलसाने वाली गर्मी के बीच इस ठंडे-मीठे शरबत का स्वाद पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे। शहर की आम जनता और राहगीरों ने गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की इस नेक और संवेदनशील पहल की मुक्तकंठ से सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब धूप में निकलना दूभर हो गया है, संस्था द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य वाकई मानवता की सच्ची सेवा है।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments