Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...देशभक्ति...

रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ दी गई तिरंगे को सलामी

 

 

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों, अस्पताल के स्टाफ और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा।
रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देती है। चिकित्सकीय सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments