Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देपूंजीपथरा में औद्योगिक सुरक्षा कार्यशाला संपन्न...सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार...

पूंजीपथरा में औद्योगिक सुरक्षा कार्यशाला संपन्न…सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा …..कारखाना प्रबंधकों ने लिया ‘जीरो हार्म’ का संकल्प…कारखाना प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर की उपस्थिति में इन्होंने लिया बैठक 

 

 

 

रायगढ़।   कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा जिंदल एसएसडी प्लांट, पूंजीपथरा में औद्योगिक सुरक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस सेफ्टी वर्कशॉप में क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख कारखानों जैसे जिंदल स्टील लिमिटेड एसएसडी डिवीजन, एनआर टीएमटी, एनआर फेरो, माशिवा स्टील, आर एस इस्पात, नर्मदा आयरन, सुनील इस्पात, बालाजी इस्पात, वी ए पावर, ओरियन फेरो, सदगुरू इस्पात, राधेगोविंद स्टील, वेजरॉन, ए आर इस्पात और तिरुमला बालाजी सहित अन्य उद्योगों के कारखाना प्रबंधक और सेफ्टी ऑफिसर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यशाला के दौरान औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षित कार्यपद्धति का प्रयोग करने, मानक संचालन पद्धति (SOP) के अनुरूप कार्य करने और कार्यस्थल पर श्रमिकों को निरंतर ट्रेनिंग देने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। उप संचालक राहुल पटेल ने उपस्थित प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे मशीनों की समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित करें और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए नियमित रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन करें। इस अवसर पर सभी कारखाना प्रबंधकों ने एकजुट होकर औद्योगिक क्षेत्र में ‘जीरो हार्म’ की अवधारणा को प्राप्त करने हेतु पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन उप संचालक राहुल पटेल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments