Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देपत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष...

पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग, धरमजयगढ़ के पत्रकार जगत में शोक की लहर …सड़क हादसा या कोई साजिश

 

 

धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ के युवा पत्रकार शेख आलम की 15 सितंबर 2026 को तेजपुर के पास हुए सड़क हादसे में दुखद मृत्यु के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने इस संबंध में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को लिखित आवेदन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रेस क्लब ने दिए आवेदन उल्लेख किया है कि, 15 सितंबर की शाम पत्रकार शेख आलम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया था। रायगढ़ ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। पत्रकार शेख आलम के निधन से धरमजयगढ़ के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। घटना के बाद प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। प्रेस क्लब ने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्रेस क्लब का कहना है कि पत्रकार शेख आलम की मौत से जुड़े सभी तथ्यों का निष्पक्ष रूप से सामने आना आवश्यक है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकें।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments