Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देकुनकुनी रेलवे पुल बना खतरे का स्थायी कारण बरसात में जलभराव और...

कुनकुनी रेलवे पुल बना खतरे का स्थायी कारण बरसात में जलभराव और सामान्य दिनों में हादसों का डर…. सड़क चौड़ीकरण के बाद बना गड्ढानुमा ढांचा…जलनिकासी और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी….. स्थानीय लोगों ने पुल सुधार जलनिकासी व्यवस्था और जवाबदेही तय करने की उठाई मांग

 

 

खरसिया। रायगढ़ जिला के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम कुनकुनी स्थित रेलवे पुल इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। बरसात के दिनों में यहां सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जबकि सामान्य दिनों में अचानक ढलान और सीमित ऊँचाई के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिक इसे निर्माण और योजना संबंधी चूक का परिणाम मान रहे हैं।

बताया जाता है कि लगभग पांच वर्ष पहले हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ काटकर सड़क का स्तर बदला गया, लेकिन रेलवे लाइन वाले हिस्से में पुल की ऊँचाई बढ़ाने के बजाय सड़क को नीचे कर दिया गया। इसके कारण यह स्थान गहरे कटोरे जैसा बन गया है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस जाते हैं तथा लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है।

सड़क किनारे बनी नालियां भी अधूरी और अव्यवस्थित बताई जा रही हैं। निर्माण के दौरान छोड़ा गया मलबा अब तक साफ नहीं किया गया, जिससे पानी की निकासी और अधिक बाधित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि निगरानी और जिम्मेदारी की कमी को भी दर्शाता है।
बरसात के अलावा सामान्य दिनों में भी यह स्थान सुरक्षित नहीं माना जा रहा। अचानक नीचे जाती सड़क, अपर्याप्त चेतावनी संकेत और रात के समय प्रकाश की कमी के कारण छोटे-बड़े हादसे होते रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने रेलवे पुल की ऊँचाई का पुनर्मूल्यांकन, सड़क का वैज्ञानिक पुनर्निर्माण, स्थायी जलनिकासी व्यवस्था, उच्च स्तरीय जांच तथा रात्रिकालीन प्रकाश और चेतावनी संकेत की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments