Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देलीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस...._सेवांजली जूनियर क्लब की भी...

लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस…._सेवांजली जूनियर क्लब की भी रही सहभागिता_..सेवा और संवेदना का अद्भुत संगम

 

रायगढ़ । सेवा और जन सरोकार के कार्यों में सतत् सक्रिय सेवांजली क्लब के द्वारा मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का अद्भुत संगम दिखा । लीनेस क्लब सेवांजली ने अपने जूनियर लीनेस क्लब के साथ मिलकर मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम सम्पन्न किया ।

सेवांजली ने वरिष्ठ जनों को दिया सम्मान व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का किया वितरण :-

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्ग माताओं-पिताओं को श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई ।

जूनियर क्लब सेवांजली ने बिताया आत्मीय समय और स्व निर्मित नास्तों का किया वितरण :-

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि जूनियर क्लब के बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किया हुआ नाश्ता सभी बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक परोसा । बच्चों ने वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताया । बच्चों ने वरिष्ठ जनों का हालचाल जाना और आत्मीय संवाद के माध्यम से उन्हें अपनत्व का अनुभव कराया और उनके अनुभवों को भी जाना ।

सेवांजली का सार्थक पहल आगे भी पूरी करेंगे आवश्यकता :-

क्लब के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं से उनकी अन्य आवश्यकताओं के बारे में चर्चा कर समझते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया ।सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं फाउंडर अध्यक्ष ली सुमिता जी पांडेय के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । सेवांजली के लिए यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में पारिवारिक जागरूकता, संवेदनशीलता और संस्कारों को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रुप में प्रेरक कार्यक्रम रहा ।

वृद्धाश्रम में शमी पौधे का किया रोपण :-

आज के इस कार्यक्रम में चेयर पर्सन ली सुधा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में स्थित मंदिर के पास शमी के पौधे का रोपण भी किया ।

कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति :-
आज के इस कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष ली सुमिता पांडेय, सचिव ली रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष ली निशात अली, चेयर पर्सन ली प्रिया पाण्डेय, ली सुधा मिश्रा, ली चंचला सिंह, ली सरोजनी कुर्रे, ली बबली कुलवेदी, ली राजश्री शुक्ला, पी आर ओ ली सुनीता यादव, जूनियर क्लब की अध्यक्ष ली दीक्षा शुक्ला, सचिव ली प्राची कुलवेदी, कोषाध्यक्ष ली हृदया पांडेय की उपस्थिति और सहभागिता रही ।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments