Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेबिहार में एनडीए की बंपर जीत .....रायगढ़ जिला भाजपा में जीत को...

बिहार में एनडीए की बंपर जीत …..रायगढ़ जिला भाजपा में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह…शहर में निकाली विजय रैली मिठाइयाँ बाँटी गईं…पटाखों की गूंज से गूंजा शहर 

 

 

रायगढ़:- बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक एवं बंपर जीत पर जिला भाजपा रायगढ़ में अपार उत्साह देखने को मिला। विजय के इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकालकर जनादेश का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी ज़ाहिर की।

रैली गांधी प्रतिमा चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रामनिवास टाकीज चौक सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं के जयघोष, पटाखों की गूंज और उत्सवी माहौल ने रायगढ़ शहर को भाजपा के रंग में रंग दिया।

जिला भाजपा पदाधिकारियों ने इस जनादेश को विकास, सुशासन और स्थिरता पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और संगठन की मजबूती का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला भाजपा ने कहा कि यह जीत देशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत करेगी।
आज के विजय रैली में महापौर जीवर्धन चौहान,गुरुपाल भल्ला,महामंत्री विकास केड़िया,श्रीकांत सोमावार, अशोक अग्रवाल, सनथ नायक,पावन अग्रवाल,पवन शर्मा, सभापति डिग्रिलाल साहू,संजय अग्रवाल,शैलेश माली, सुषमा खलखो,नेहा देवांगन,शोभा शर्मा,मंजुलता, लक्ष्मी वैष्णव, संतोष साहू,अंशु टुटेजा,पशांत सिंह,हरि सराफ, अभय अग्रवाल,साहिल,प्रवीण दृवेदी,नरेंद्र ठेठवार, सुमित शर्मा, निकुंज,मधुलता पटेल,सूरज शर्मा,लक्की देवांगन, जुगनू,कल्पेश पटेल,मनीष गांधी,शिला तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments