Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ....मोहम्मद वारिस खान...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम

 

 

रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।


बैठक में मोहम्मद वारिस खान को जिला अध्यक्ष तथा मोहम्मद ताज रब्बानी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन ने की। इस अवसर पर सदर साबरी मस्जिद हाजी मोहम्मद अशरफुद्दीन, सदर बज्मे साबरी छत्तीसगढ़ हाजी शरीफ सिद्दीकी तथा बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख अतहर हुसैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।


नई जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद शमशीर साबरी, गुलाब भाई, शानू साबरी, मोनू अली, इमाम बेग एवं अब्दुल हमीद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अकमल साबरी, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद रिजवान, तौकीर साबरी एवं सलीम खान को नियुक्त किया गया।

सह सचिव के रूप में फैसल अहमद साबरी, जुबेर रंगरेज, मुनीर मंसूरी, नूर मोहम्मद, आसिफ खान, सरफराज खान, बरकत साबरी एवं सिराज रब्बानी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहम्मद समीर, मोहम्मद अफरीदी, इमरान अली, मोहम्मद शाहजान, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद रेहान, जाकिर अली, मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद तनवीर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments