Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देअब अडानी के दबंगई के कच्चे चिट्ठे की खुलेगी कलई.... राष्ट्रीय अनुसूचित...

अब अडानी के दबंगई के कच्चे चिट्ठे की खुलेगी कलई…. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कलेक्टर से मांगा जवाब….अनुसूचित क्षेत्र के राजस्व भूमि और संरक्षित वन भूमि पर पेड़ों की कटाई किसकी अनुमति से की गई

 

 

 

 

रायगढ़ । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिलाधिकारी रायगढ़ को नोटिस जारी किया है। जिसमे पूछा गया है कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के गांव में राजस्व और संरक्षित वनभूमि पर वनों की कटाई किसकी अनुमति से की गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के इस नोटिस से अडानी इंटरप्राइजेस को बड़ा झटका लग सकता है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा बिना ग्राम सभा के राजस्व भूमि और संरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों से पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई को लेकर अमृतलाल भगत एवं ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि इस याचिका पर आयोग द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 क अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले में जांच करने का निश्चय किया गया है। इसलिए आप नोटिस प्राप्त होने के 15 दिवस के अंदर इस आरोप के मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराने कहा गया है। आयोग के नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि 15 दिवस के भीतर जवाब प्राप्त नहीं होता है तो प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित होने का समन जारी कर सकता है।
तमनार के मुड़ागांव स्थित महाजेंको कोल ब्लॉक के लिए अडानी को कोयला उत्पादन करने का काम मिला है और अडानी इस जगह को जल्द से जल्द खाली कराकर कोयले मां उत्पादन शुरू करना चाहता है। इसकी राह में संरक्षित वन और राजस्व वन भूमि के वनों से पेड़ो की कटाई कर साफ करना पहला काम था। अडानी ग्रुप के अधिकारियों द्वारा बीते दिनों ग्रामीणों पर पुलिस और प्रशासन का पहरा लगाकर कानून का भय दिखाकर बड़े पैमाने पर हरे भरे वृक्षों की कटाई कर दी गई। ग्रामीण इसका विरोध करते रह गए लेकिन इसका शासन प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ।
अनुसूचित क्षेत्र होने की वजह से भारत के संविधान ने इन्हे पैसा कानून का अधिकार देता है इसके तहत बिना ग्राम सभा के किसी भी तरह के औद्योगिक खान खनन से सबंधित कोई कार्य नहीं किया जा सकता है। इसके ग्राम सभा की अनुमति की आवश्यकता होती है, इसके भी अडानी के अधिकारियों द्वारा फर्जी ग्राम सभा कार्रवाई और अनुमति तैयार कर लिया और इसी के सहारे बल पूर्वक ग्रामीणों को कानून का भय दिखाकर हजारों की संख्या में हरे भरे पेड़ों की कटाई करा दी गई।
ग्रामीणों की बात जब स्थानीय अधिकारियों और शासन तंत्र द्वारा नहीं सुनी गई तब अनुसूचित जनजाति आयोग जाने का फैसला लिया गया।ग्रामीणों की याचिका पर आयोग द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।
अब देखना है कि आयोग के कड़े रुख पर जिला प्रशासन किस तरह का रुख अख्तियार करता है। फिलहाल में अडानी को एक बड़ा झटका जरूर लगा है। अडानी ग्रुप को उम्मीद थी कि दबंगई कर ग्रामीणों को डरा धमका कर जंगलों की कटाई कर कोयला निकालना आसान हो जायेगा लेकिन अब दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल अडानी के अब तक के बड़े तामझाम पर खतरे का बादल जरूर मंडराने लगा है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments