Tuesday, March 17, 2026
Homeआम मुद्देरिकॉर्ड क्षमता उत्पादन की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा.... दो नई यूनिटों...

रिकॉर्ड क्षमता उत्पादन की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा…. दो नई यूनिटों की स्थापना पर जनसुनवाई की तैयारी…800-800 मेगावाट की अतिरिक्त इकाइयों से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता…. पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रिया के तहत होगा जनसुनवाई आयोजन

 

रायगढ़। जिले के पुसौर क्षेत्र में स्थापित एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर परियोजना अब रिकॉर्ड क्षमता उत्पादन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रही है। परियोजना में दो नई इकाइयों की स्थापना की योजना बनाई गई है, जिसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।


जानकारी के अनुसार वर्तमान में एनटीपीसी लारा परियोजना के प्रथम चरण में 800-800 मेगावाट की दो इकाइयाँ स्थापित हैं, जबकि दूसरे चरण में भी समान क्षमता की इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे चरण के अंतर्गत दो और इकाइयों की स्थापना का प्रस्ताव कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया के लिए राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन को जनसुनवाई आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रस्तावित विस्तार के तहत क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इससे न केवल राष्ट्रीय ग्रिड को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि परियोजना के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि और अन्य संसाधनों को लेकर पूर्व में भी विभिन्न चरणों में अधिग्रहण और प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। आगामी जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी, जिसके बाद पर्यावरणीय स्वीकृति की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

RELATED ARTICLES

केरल मॉडल बना पुनर्वास की मिसाल, वायनाड में 10 महीनों में बसाया नया जीवन ….भूस्खलन पीड़ितों को घर, जमीन और सम्मानजनक जीवन—सामाजिक एकजुटता व...

    अनुवाद : संजय पराते पिछले हफ्ते, केरल में एलडीएफ सरकार ने 2024 के वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों को 178 घर सौंपे। यह राज्य सरकार द्वारा...

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता 5 दिनों में 246 वारंटों की तामिली ….एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान…वर्षों...

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान...

चलती ट्रेन में दबोचा गया मोबाइल शॉप से 14 लाख के आईफोन चोरी के आरोपी को ….दे रहा था पुलिस को चकमा ….फिर पुलिस...

    रायगढ़। शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का रायगढ़ पुलिस ने खुलासा कर...

डिजिटल इंडिया के दौर में बदलता हुआ गाँव: परंपरा से तकनीक तक का सफर ….गिल्ली-डंडा और पेड़ों की छाँव वाली पुरानी यादों के बीच...

  डिजिटल इंडिया और बदलता हुआ गाँव डॉ. संजय कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर ( डिजिटल मार्केटिंग एवं उपभोक्ता मनोविज्ञान -शैक्षिक विशेषज्ञ)   लगभग 30 साल पहले जिस गाँव...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments