Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेगणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट में देशभक्ति का संदेश, संविधान को बताया लोकतंत्र...

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट में देशभक्ति का संदेश, संविधान को बताया लोकतंत्र की असली ताकत… कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया ध्वजारोहण, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन…धान खरीदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

 

रायगढ़।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। संविधान में निहित नियम, मूल्य और कर्तव्य नागरिकों को न्याय, समानता और जिम्मेदारी का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात कर ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान धान खरीदी कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं नन्ही बालिका विधि कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सस्वर पाठ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments