Friday, June 19, 2026
Homeआम मुद्देआदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के नोटिस पर युवा कांग्रेस ने...

आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के नोटिस पर युवा कांग्रेस ने कसा तंज ….भाजयूमो अध्यक्ष पर कार्रवाई से आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर ….न सवाल उठाओ, न सच बोलो …यह कहना है कांग्रेसी नेता उस्मान बेग …यह भी कहा.. नहीं रुका अन्याय तो होगा जन आंदोलन …

 

घरघोड़ा ।

रायगढ़ जिले के युवा नेता और प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष पर हुए कार्यवाही और डीएमएफ सीएसआर योजनाओं के नाम पर हो रहे भेदभाव पर युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब खुद पार्टी के युवा नेता प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सरकार की खुलकर आलोचना कर रहे हैं, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा? डीएमएफ सीएसआर को लेकर आदिवासी क्षेत्र पीछे छूटते जा रहे हैं। धर्मजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, खरसिया जैसे इलाकों को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है, जो सीधे-सीधे आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। और आवाज उठाने पर उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की लगातार फेसबुक पोस्ट ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने प्रदेश के सबसे ताक़तवर मंत्री से तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का और कंपनियों का पैसा सिर्फ रायगढ़ में क्यों खर्च हो रहा है? बाकी इलाके क्या सिर्फ हादसे झेलने और धूल फांकने के लिए हैं? और इस तरह से कई पोस्ट लगातार हर दिन कर रहे है । वैसे इन पोस्ट के बाद बीजेपी आलाकमान की भौंहें तन गईं और रवि भगत को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया।

उस्मान बेग ने इस पर तंज कसते हुए कहा – बीजेपी में सच बोलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार केंद्र से चल रही है और यहां बैठे पिठ्ठू मंत्री उनके इशारों पर जल जंगल जमीन को लूटने और पूंजीपतियों की जेबें भरने का काम कर अपने नम्बर बढाने में व्यस्त हैं और आम भूमिपुत्र आदिवासी की आवाज सत्ता में काबिज पार्टी दबाने आतुर हो रही है ।

नहीं रुका अन्याय तो होगा जन आंदोलन – युवा कांग्रेस का ऐलान

युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने चेतावनी दी है कि अगर आदिवासी इलाकों के साथ हो रहा पक्षपात बंद नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस आंदोलन का बिगुल बजाएगी। उन्होंने कहा कि CSR और DMF जैसे फंड पूरे प्रदेश और विशेषकर प्रभावित ग्रामों के साथ ब्लाक मुख्यालय और जिले के लिए होते हैं, न कि सिर्फ एक शहर के लिए। इन फंड्स का दुरुपयोग और एकतरफा खर्च साफ दिखाता है कि सरकार की प्राथमिकता क्या है। अगर आदिवासी क्षेत्र ऐसे ही उपेक्षित रहे, तो आने वाले दिनों में रायगढ़ की सड़कों पर आवाज़ गूंजेगी।

भाजपा की दोहरी चाल , न सवाल उठाओ, न सच बोलो- उस्मान बेग

उस्मान बेग ने बीजेपी की दोहरी नीति को आड़े हाथों लिया और कहा कि आदिवासी नेता अगर सवाल उठाते हैं तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की जाती है। भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने जब CSR और DMF में भ्रष्टाचार को लेकर एक मंत्री से जवाब मांगा, तो उनके इशारों पर बीजेपी ने रवि को नोटिस पकड़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की सोच आदिवासियों को सिर्फ वनवासी मानने तक सीमित है – जब वे अपने अधिकार के लिए खड़े होते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर करने की धमकी दी जाती है। खैर ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है पर बीजेपी का आदिवासी विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है ।

वैसे युवा कांग्रेस जल्द भूमिपुत्रों के हक में सत्ताधीशों की लूट के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ताकि भूमिपुत्रों की न्याय की आवाज दबाई न जा सके, इसके लिए घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया के साथ रायगढ़ भी होगा ।।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर 19 जून को रायगढ़ में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन...

  रायगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने...

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान शिविर……..समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील अधिक से अधिक संख्या में करें रक्तदान:...

  रायगढ़। लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता स्व, रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा 20 जून 2026 को प्रातः 9.00...

सरकार जनता को परेशान नहीं बल्कि अत्याचार कर रही…भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर दे रही हजार इधर जनता पर डाल रही 6...

  बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर वापस न लेने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस रायगढ़। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़...

संजय बघेल की संदिग्ध मृत्यु लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल………कांग्रेस के ये सभी नेता पहुंचे पीड़ित के घर और कहा …दोषियों...

  रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा (नंदेली) निवासी संजय बघेल की जिला जेल में हुई संदिग्ध मृत्यु ने पूरे रायगढ़ जिले को स्तब्ध कर...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments