Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देईद मिलादुन्नबी के मौके पर 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ...

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप….कैंसर, कार्डियक, स्त्री रोग सहित विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी…सभी तरह की जांच होगी निःशुल्क..बल्ड डोनेट करने वालों को मिलेगा हेलमेट

 

 

रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रायगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 22 अगस्त 2026 को मस्जिद गरीब नवाज परिसर, मधुबन पारा, रायगढ़ में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से शिविर में आने वाले लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही बल्ड डोनेशन कार्यक्रम मस्जिद परिसर में रखा गया है। खासबात ये है कि बल्ड डोनेट करने वाले को एक हेलमेट बतौर उपहार स्वरूप दिया जाएगा ऐसा कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।

विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद/-
शिविर में डॉ. अमन वसंतानी (डीएनबी मेडिसिन), डॉ. प्रतीक विशाल (मेडिसिन), डॉ. ओम पांडा (मनोवैज्ञानिक), डॉ. घनेंद्र वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्योति (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. यश चड्ढा (कैंसर सर्जन), डॉ. अभिषेक अग्रवाल (कार्डियक असिस्टेंट), डॉ. मीना पटेल (नेफ्रोलॉजिस्ट/किडनी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आकाश पांडा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहेंगे।

 

सभी तरह की जांच और सुविधाएं निःशुल्क/-
मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड शुगर चेकअप, ईसीजी, बीएमआई जांच, माउथ कैंसर एवं थायरॉइड स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच तथा विजन टेस्ट जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।

समाज के सभी वर्गों से शामिल होने की अपील/-
आयोजक ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी रायगढ़ ने शहरवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है या लंबे समय से किसी बीमारी की जांच नहीं कराई है वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।

शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869992592 तथा 9406055566 पर संपर्क किया जा सकता है।ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप,

कैंसर, कार्डियक, स्त्री रोग सहित विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी,

सभी तरह की जांच होगी निःशुल्क,

रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रायगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 22 अगस्त 2026 को मस्जिद गरीब नवाज परिसर, मधुबन पारा, रायगढ़ में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से शिविर में आने वाले लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही बल्ड डोनेशन कार्यक्रम मस्जिद परिसर में रखा गया है। खासबात ये है कि बल्ड डोनेट करने वाले को एक हेलमेट बतौर उपहार स्वरूप दिया जाएगा ऐसा कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।

विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद/-
शिविर में डॉ. अमन वसंतानी (डीएनबी मेडिसिन), डॉ. प्रतीक विशाल (मेडिसिन), डॉ. ओम पांडा (मनोवैज्ञानिक), डॉ. घनेंद्र वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्योति (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. यश चड्ढा (कैंसर सर्जन), डॉ. अभिषेक अग्रवाल (कार्डियक असिस्टेंट), डॉ. मीना पटेल (नेफ्रोलॉजिस्ट/किडनी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आकाश पांडा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहेंगे।

 

सभी तरह की जांच और सुविधाएं निःशुल्क/-
मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड शुगर चेकअप, ईसीजी, बीएमआई जांच, माउथ कैंसर एवं थायरॉइड स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच तथा विजन टेस्ट जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।

समाज के सभी वर्गों से शामिल होने की अपील/-
आयोजक ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी रायगढ़ ने शहरवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है या लंबे समय से किसी बीमारी की जांच नहीं कराई है वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।

शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869992592 तथा 9406055566 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments