Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्दे15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय...

15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, जिला पुलिस कार्यालय और थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगा

 

 

रायगढ़। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय कार्यालय सहित थाने चौकी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय सहित रक्षित केंद्र, सभी थाना एवं चौकियों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सशस्त्र जवानों ने राष्ट्रीय धुन के बीच तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी एवं डीएसपी रोहित शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस की देशभक्ति और सम्मान की परंपरा थाना एवं चौकी स्तर तक भी दिखाई दी। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा आज शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम तक लाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के थाना एवं चौकी परिसरों में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा स्कूली बच्चों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments