Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्दे17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली ...अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स...

17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली …अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय …पेंशनरों के सम्मान में होगा ये काम …पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय रायपुर ने सभी जिला शाखाओ को 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तारतम में जिला शाखा रायगढ़ की आवश्यक बैठक अभियंता भवन रायगढ़ में जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

 

बैठक में पेंशनर दिवस आयोजन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में केंद्र सरकार के जारी टी.आर. क्यू. में जिन शब्दों का उल्लेख किया गया है,वित्त अधिनियम 2025 में जिस तरह के प्रावधान जोड़े गए हैं, इस पर चर्चा हुई तथा पाया गया कि यह सब पेंनशरो के हित विरुद्ध हैं. राज्य सरकार द्वारा पेंनशरो के जायज हक़ की अनदेखी की जा रही है, मोदी की गारंटी नहीं लागू की जा रही है इससे पेंनशरो का आर्थिक नुकसान हो रहा है.

इन मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई तथा अपनी चिंता से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को अवगत कराने हेतु ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया.

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि रेल्वे प्रशासन द्वारा रेल टिकट में कोरोना अधिभार को समाप्त कर दिया गया है लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रियायत को चालू नहीं किया गया है. इस पर आवश्यक कार्यवाही करने की बात तय पायी गयी.

रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए “सियान सदन” बनाए जाने के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक माननीय ओपी चौधरी जी एवं महापौर, सभापति जी से भेंट करने का निर्णय लिया गया. बैठक में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर” पेंशनर्स सम्मान रैली ” निकालने का भी निर्णय लिया गया. यह रैली आधुनिक भारत के विकास में योगदान देने वाले पेंशनर्स साथियो तथा पेंशन भोगियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले डी. एस. नकारा को समर्पित होगा. पेंशनर सम्मान रैली में केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य सभी संवर्ग के पेंनशरो को आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक पी. बाकला अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर. एन. साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव,उपाध्यक्ष साथी के के स्वर्णकार,साथी रवि गुप्ता, साथी यू आर पटेल सहित वरिष्ठ साथी बी पी घिल्ले,साथी गोकुल प्रसाद पटेल, साथी गणेश मिश्रा,साथी अमृतलाल हिमधर,साथी लक्ष्मी प्रसाद कोंध, साथी रामगोपाल शुक्ला,साथी हिलारियुस लकड़ा, साथी बी आर सोनी, साथी नीलमणि पाणिग्राही, साथी कृष्ण शरण सिंह ठाकुर, साथी समीर कुमार बोस,साथी विद्याधर बरेठ, साथी निराकार चौहान आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस पर पेंशनर्स सम्मान रैली को व्यापक रूप से सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुआ.

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments