Tuesday, April 21, 2026
Homeआम मुद्देआधी रात की दबंगई पर पुलिस का शिकंजा घर में घुसकर मारपीट...

आधी रात की दबंगई पर पुलिस का शिकंजा घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार …. कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बलवा सहित गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज … एसएसपी का स्पष्ट संदेश – नहीं चलेगी गुंडागर्दी कानून से खिलवाड़ तो कतई बर्दाश्त नहीं

रायगढ़।

शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए रायगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाती है।


दिनांक 14 मार्च 2026 की रात सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्तागली क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इस मामले में 15 मार्च को प्रार्थी सुखदेव मंडल (39 वर्ष), निवासी मस्तागली सत्तीगुड़ी चौक, रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना की रात करीब 11:35 बजे जब प्रार्थी अपने घर में सो रहे थे, उसी दौरान तीन युवक जबरन दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और वहां मौजूद स्टाफ से गुलदस्ता मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रार्थी नीचे पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उग्र होकर धक्का-मुक्की करने लगे और घर के दरवाजों में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी मिलकर मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


मामले में एक आरोपी कुन्नू निवासी राजीवनगर का नाम सामने आने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 118/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 331(4), 351(3), 324 और 2 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी देवसिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके आधार पर प्रकरण में बलवा की धारा 191(2) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी देवसिंह चौहान (26 वर्ष), आशीष सिंह ठाकुर (24 वर्ष), आदित्य श्रीवास (25 वर्ष), देवकुमार चौहान (20 वर्ष), जयकिशन यादव (23 वर्ष) और साहिल सिंह ठाकुर (21 वर्ष) सभी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

रायगढ़ में मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments