Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देप्रयागराज विशाखापट्टनम ट्रेन निरस्त..., ट्रेड यूनियन काउंसिल ने बहाली के लिए सौपा...

प्रयागराज विशाखापट्टनम ट्रेन निरस्त…, ट्रेड यूनियन काउंसिल ने बहाली के लिए सौपा ज्ञापन…अचानक बंद करने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी  …तत्काल ट्रेन के बहाली की मांग

 

 

रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा लंबे समय से प्रयागराज और दक्षिण भारत के लिए रायगढ़ होकर ट्रेन चलाई जाने की मांग की जाती रही है. यह मांग स्वीकार करते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज से विशाखापट्टनम, विशाखापट्टनम से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक ट्रेन (04159-04160)16 फेरो के लिए शुरू की गयी.

विशाखापट्टनम से प्रयागराज के लिए पहली बार रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन का ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के पदाधिकारीयो द्वारा बाजा गाजा के साथ, ट्रेन को फूल से सजाकर स्वागत किया गया.रायगढ़ स्टेशन में यात्रियों को मिठाई बाँट कर खुशी का इजहार किया गया. यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई इस साप्ताहिक ट्रेन को अचानक बंद कर दिया गया.

इस सीधी ट्रेन सेवा के बंद होने से रायगढ़ वासियो में काफी आक्रोश है. प्रयागराज विशाखापत्तनम साप्ताहिक ट्रेन के बंद होने पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ में कड़ा एतराज जताया है .

ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रायगढ़ वासियो को प्रयागराज- विशाखापट्टनम जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई वर्षों से हम इस ट्रेन की मांग कर रहे थे.

इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से रायगढ़ वासियों को काफी राहत मिल रही थी. हम इस साप्ताहिक ट्रेन के नियमित होने की आशा कर रहे थे. ट्रेन के निरस्त होने से हम काफी निराश हैं. यही वजह है कि ट्रेड यूनियन काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल ने इस साप्ताहिक ट्रेन की बहाली की मांग को लेकर मुख्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के नाम स्टेशन प्रबंधक रायगढ़ श्री एस. एस महापात्र को ज्ञापन सौपा.

ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक प्रमोद शराफ अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला,साथी बिंदेश्वर राम रौतिया साथी विष्णु यादव साथी गणेश मिश्रा, साथी एस एल भगत साथी देवेंद्र साहू शामिल थे. ज्ञापन में उम्मीद जताई गई है कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निरस्त प्रयागराज विशाखापट्टनम साप्ताहिक ट्रेन की बहाली की जाएगी.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments