Friday, August 28, 2026
Homeहाल ए आवामपशु पक्षीरायगढ़ में नसबंदी अभियान पर सवाल पशु क्रूरता के गंभीर आरोप जांच...

रायगढ़ में नसबंदी अभियान पर सवाल पशु क्रूरता के गंभीर आरोप जांच की मांग ….शेल्टर में अव्यवस्था क्षमता से ज्यादा कुत्तों को रखने और मौत के मामलों का आरोप….प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

 

रायगढ़ ।

शहर में चल रहे आवारा कुत्तों के नसबंदी अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पशु प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के इस कार्यक्रम में गंभीर अनियमितताओं और पशु क्रूरता के आरोप लगाते हुए कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नसबंदी का कार्य कर रही टीम द्वारा कुत्तों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। तय नियमों के विपरीत शेल्टर में क्षमता से अधिक कुत्तों को रखा जा रहा है, जिससे उनके बीच लड़ाई और चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बताया गया है कि जहां एक कमरे में अधिकतम 4 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है वहां 8 से 10 कुत्तों को ठूंसकर रखा जा रहा है।

आरोप है कि शेल्टर में न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और न ही गर्मी से बचाव के लिए पंखे या कूलर उपलब्ध हैं। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है । शिकायत कर्ताओं का कहना है कि नसबंदी के बाद कुत्तों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है जबकि नियमों के अनुसार उन्हें दवा, भोजन और सुरक्षित वातावरण देना अनिवार्य है।

मामले में करमजीत सिंघ राजा, शिला टांडी – जिवांस सेवा समिती, नेहा छाबड़ा, मेघा जाटवर, पूर्णिमा, वीणा नायडू व अन्य पशु प्रेमियों द्वारा और गंभीर आरोप लगाया गया है कि अब तक इस अभियान के दौरान 15 से 20 कुत्तों की मौत हो चुकी है जो कि बेहद चिंताजनक और अमानवीय है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जिन स्थानों से कुत्तों को पकड़ा जाता है, वहां उन्हें वापस नहीं छोड़ा जा रहा जो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि संबंधित डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के नियमों की अनदेखी की जा रही है। पूर्व में भी इस विषय पर नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक में समस्याएं उठाई गई थीं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और तत्काल प्रभाव से इस नसबंदी कार्यक्रम को रोका जाए। साथ ही पशुओं के लिए मानक अनुसार सुविधाएं सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments