Friday, November 27, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक की दिशा में हासिल की...

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक की दिशा में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि …. इस मरीज की सर्जरी मेडिकल कॉलेज की सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम द्वारा की गई

 

 

रायगढ़।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के तरक्की और सुशासन के सफर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार लगातार हो रहा है।
साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

इसी दिशा में स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ निरंतर अपनी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थोरैसिक एपिड्यूरल ब्लॉक एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से एक मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

एनेस्थीसिया विभाग ने आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 48 वर्षीय महिला, जिन्हें स्तन कैंसर (Carcinoma Breast) का पता चला था, मॉडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टॉमी (MRM) एवं लिम्फ नोड डिसेक्शन सफलतापूर्वक किया गया। यह जटिल ऑपरेशन बिना जनरल एनेस्थीसिया (GA) के, केवल थोरैसिक एपिड्यूरल ब्लॉक तकनीक से संपन्न हुआ—जो एक उन्नत और सुरक्षित एनेस्थीसिया पद्धति है।

*थोरैसिक एपिड्यूरल ब्लॉक क्या है*
यह एक रीजनल एनेस्थीसिया तकनीक है, जिसमें पीठ के ऊपरी भाग (Thoracic Region) में दवा दी जाती है जिससे शरीर के संबंधित हिस्से को सुन्न किया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज को पूरी तरह बेहोश नहीं किया जाता, बल्कि मरीज होश में रहते हैं, बातचीत कर सकते हैं और स्वयं सांस ले सकते हैं। इससे जनरल एनेस्थीसिया से जुड़ी संभावित जटिलताओं—जैसे मतली, चक्कर, श्वसन अवरोध और रिकवरी में देरी—से बचाव होता है।

यह सर्जरी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम द्वारा की गई। पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज सजग रहीं और उनकी सभी शारीरिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। विशेष रूप से, ऑपरेशन के बाद भी इसी एपिड्यूरल कैथेटर से दर्द निवारक दवाएं दी जाती रहीं, जिससे मरीज को अधिक आरामदायक और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हुआ। इस सर्जरी में विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया डॉ. ए.एम. लकड़ा और उनकी टीम ने विशेष दक्षता और सूझबूझ का परिचय दिया। इस प्रक्रिया की सफलता ने न केवल अस्पताल की क्षमता को सुदृढ़ किया है, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी स्थापित किया है।

*बेहतर रिकवरी और नई दिशा*
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की यह पहल दर्शाती है कि अब छोटे से लेकर जटिल ऑपरेशन भी आधुनिक क्षेत्रीय एनेस्थीसिया विधियों से सुरक्षित और कुशलतापूर्वक किए जा सकते हैं। इससे मरीजों की रिकवरी तेज होती है, आईसीयू (ICU) या लंबे समय तक बेहोशी से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है और मरीज मानसिक रूप से भी अधिक स्थिर रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि थोरैसिक एपिड्यूरल ब्लॉक द्वारा एनेस्थीसिया तकनीक से ऑपरेशन सामान्यतः बड़े शहरों और महानगरों में किए जाते हैं, जो अब रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी संभव हो गए हैं। इससे रायगढ़–जशपुर अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments