Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देहोली से पहले ‘ऑपरेशन आघात’ का प्रहार ...अवैध शराब माफियाओं पर रायगढ़...

होली से पहले ‘ऑपरेशन आघात’ का प्रहार …अवैध शराब माफियाओं पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार … 48 घंटे में 12 गिरफ्तार, 158 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त … सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले पर भी कार्रवाई

 

 

रायगढ़. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बीते 48 घंटों में जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी-विदेशी मदिरा की बड़ी खेप तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी एवं विदेशी मदिरा की बड़ी मात्रा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई के तहत *थाना घरघोड़ा पुलिस* ने ग्राम कुडुमकेला में कल शराब रेड कार्यवाही में आरोपी रियाकत अली पिता स्व. लियाकत अली उम्र 44 साल साकिन कुडुमकेला बाजारपारा, थाना घरघोडा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से *42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त* कर गिरफ्तार किया।

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मुखबीर सूचना पर ग्राम जामगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AP 6297 में (1) मुकेश सतनामी S/O गुरूचरण सतनामी उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम महापल्ली PS चक्रधरनगर (2) जितेन्द्र यादव S/O बालक राम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महापल्ली थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 नग देशी मदिरा (9 लीटर) तथा मोटरसाइकिल जब्त की। दो अन्य कार्रवाई में ग्राम छिरवानी में की गई जिसमें आरोपिया सुशीला बरेठ, 45 साल से 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई किया गया है तथा आरोपी राकेश कुमार राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष पता छिरवानी, से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये जप्त किया गया है । साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना जुटमिल पुलिस* ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर लहरे उर्फ रवि पिता चैतराम लहरे निवासी ग्राम गढउमरिया सतनामी मोहल्ला 44 पाव कुल शराब की मात्रा 7.920 वल्क लीटर कीमति 3520 रूपये और आरोपी रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता उम्र 23 वर्ष सा० वार्ड न0 34 संत विनोबा नगर सारंगढ़ रोड थाना जूटमिल, कुल 45 पाव देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना तमनार पुलिस ने कल ग्राम प्रेमनगर में आरोपी हरिराम चौहान पिता स्व.भगत राम चौहान उम्र 59 वर्ष सा. प्रेमनगर उरबा कुल 22.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली गौठान के पास आरोपी कैलाश मराठा पिता डुमर लाल मराठा उम्र 50 वर्ष ग्राम बरपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की। साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा में आरोपिया सुशीला उरांव पति फानूराम उरांव उम्र 42 वर्ष साकिन चांदमारी टिकरापारा से 08 लीटर कीमती करीबन 2400/- रूपये का जप्त किया गया, दूसरी कार्रवाई गंधरी पुलिया के पास आरोपी विनोद सारथी (28 वर्ष) के कब्जे से 20 नग देशी मदिरा (3.6 लीटर) जब्त कर गिरफ्तार किया। सभी मामलों में आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय के साथ खरसिया, पुसौर, छाल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई है।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

“होली पर्व के दौरान अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।”

 

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments