Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देएथेनॉल की प्यास से सूख जाएगा रायगढ़...? एक लीटर उत्पादन पर सैकड़ों...

एथेनॉल की प्यास से सूख जाएगा रायगढ़…? एक लीटर उत्पादन पर सैकड़ों लीटर पानी के दावे ने बढ़ाई चिंता… सामाजिक संगठन ने सरकार को चेताया… भारत सरकार के फूड विभाग के द्वारा 1 लीटर एथेनॉल बनाने में 10 हजार 790 की पानी …नव दुर्गा प्लांट की रिपोर्ट में 571 लीटर पानी से 1 लीटर एथेनाल उत्पादन …?

 

 

रायगढ़ । जिले में प्रस्तावित एथेनॉल उद्योग को लेकर जल संकट की आशंका तेज हो गई है। सामाजिक संगठनों का दावा है कि यदि एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक मात्रा में पानी की खपत होती है, तो पहले से गिर रहे भूजल स्तर और केलो नदी पर बढ़ते दबाव के बीच आने वाले वर्षों में जिले में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। उनका कहना है कि यदि उद्योगों को लगातार पानी उपलब्ध कराया गया तो भविष्य में रायगढ़ के लोगों के सामने पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो सकता है और पूरे जिले में पानी के लिए हाहाकार जैसी स्थिति बन सकती है।

भारत सरकार के खाद्य विभाग के दावे अनुसार 1 लीटर एथेनॉल के लिए 10,790 लीटर पानी की आवश्यकता होने का दावा किया गया है, जबकि उद्योग के दस्तावेजों में प्रचलित आंकड़े इससे काफी अलग बताए जाते हैं। सामाजिक संगठन का दावा है कि इससे रायगढ़ में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।

 

रायगढ़ जिले के भविष्य को नजरअंदाज करके भविष्य में पानी के लिए तरसाने का कृत्य हो रहा है।जिस पर पर्यावरण विभाग,रायगढ़ ने अपने मनमानियां करके दर्जनों वृहद औद्योगिक संस्थाओं के मध्य एथेनॉल उद्योग लगाने की अनुमति देकर भविष्य में मृगमरीचिका और रेगिस्तान स्थान बनाने की ओर रायगढ़ जिले को धकेल दिया है।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा, जन चेतना के राजेश त्रिपाठी,संजय देवांगन,अभिषेक चौहान,आलोक शर्मा,सुरेंद्र पटेल,परेश मैती, चंद्रमणि बरेठ,आदर्श श्रीवास,शिवम कच्छवाहा,अमन तलरेजा, सुरेंद्र पटेल,सूरज यादव आदि ने मुख्य सचिव,छत्तीसगढ़ शासन को माननीय कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि रायगढ़ शहर के कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स प्रा.ली. ग्राम सरायपाली,ब्लॉक घरघोड़ा को एथेनॉल प्लांट लगाने हेतु समस्त अनुमति प्रदान करने की कारस्तानी पर्यावरण विभाग ने किया जिसमें उक्त विभाग ने भारत शासन के आंकड़ों को नजर अंदाज करके उक्त नवदुर्गा उद्योग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार त्वरित रूप से अनुमति देने की तुरंत-फुरंत में कार्य किया जो कि जांच का विषय है। जिसमें की उक्त उद्योग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बताया कि इस उद्योग के द्वारा 100 के.एल.पी.डी प्रतिदिन एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा जिसमें 571 के.एल.पी.डी प्रतिदिन पानी का उपयोग होगा के तथ्य दिए के साथ में यही बताया कि पानी हेतु उसके उद्योग से केलो नदी का डैम केवल लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर है पर रायगढ़ बचाओ -लड़ेंगे रायगढ़ संस्था के द्वारा उक्त उद्योग जो कि एथेनॉल प्लांट लग रहा है के विरुद्ध 6 बिंदुओं का आपत्ति पत्र के साथ जांच करवाने की माँग के साथ ज्ञापन दिया जिसमें संस्था के द्वारा बताया गया कि भारत शासन के फूड एवं खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने 2024 में ग्लोबल सम्मेलन में शासकीय आंकड़ों बताया कि 1 लीटर एथेनॉल बनाने में लगभग 10790 लीटर पानी की आवश्यकता कम से कम पड़ती है मतलब उक्त उद्योग को 10 लाख 79 हजार ली.के लगभग पानी की आवश्यकता प्रतिदिन पड़ेगी जिससे 100 लीटर एथेनॉल प्रतिदिन नव दुर्गा एथेनॉल उत्पादित उक्त उद्योग में होगा, देश में एथेनॉल उद्योग की स्थापना में भारत शासन के नीति आयोग (CMWI)के द्वारा एथेनॉल के उत्पादन पर गंभीर चिंता जताई कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में जिसमें महाराष्ट्र,पंजाब,उत्तर प्रदेश, कर्नाटक,हरियाणा आदि प्रदेशों में उन स्थानों में जहां एथेनॉल का उत्पादन का हो रहा है वहां जनता के लिए भीषण पानी संकट हो गया है और जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि हो रही है।

रायगढ़ बचाओ- लड़ेंगे रायगढ़,संस्था के द्वारा जिला कलेक्टर रायगढ़ मयंक श्रीवास्तव को उक्त ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि इस प्रकार की पानी की परेशानी भविष्य में भीषणता और भयावहता निश्चित ही भविष्य में रायगढ़ जिले में होने पर जनता पानी के लिए किसका मुंह ताकेगी जबकि एथनाल उद्योग की स्थापना की अनुमति से पहले यह भी देखना था कि उक्त स्थल के कुछ ही किलोमीटर के दायरे में दो दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े लोहा उद्योग स्थापित है जिन्हें पहले ही पानी के दोहन के लिए केलो जलाशय और सिंचाई विभाग के नालों पर निर्भर है। रायगढ़ जिले का जलस्तर शासकीय आंकड़े के अनुसार जिले का जलस्तर निरंतर तेजी से गिर रहा है फिर भी इस नवदुर्गा एथेनॉल प्लांट को अनुमति दिया जाना शासकीय विभागों की मनमानियों से भरा हुआ है जो कि जांच का विषय तो है और इस नव दुर्गा एथेनॉल प्लांट की अनुमति,स्वीकृति और लाइसेंस को त्वरित रद्द कर रायगढ़ शहर से कुछ किलोमीटर दूर पर स्थापित इस उद्योग पर जनहित में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो यद्यपि जिन षड्यंत्रकारियों ने षड्यंत्र करके रायगढ़ जिले को भविष्य ने मरुस्थल और रेगिस्तान बनाने का कार्य किया है पर भी गंभीर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना जनहित में आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments