Tuesday, October 13, 2026
Homeखबर हटकेरायगढ़ की बेटी गुलाल राठौर ने अयोध्या में बढ़ाया जिले का मान...

रायगढ़ की बेटी गुलाल राठौर ने अयोध्या में बढ़ाया जिले का मान …कृष्णप्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन, द्वितीय स्थान हासिल कर परिवार व क्षेत्र को किया गौरवान्वित

 

रायगढ़।
रायगढ़ जिले की होनहार बालिका कुमारी गुलाल राठौर, जो कि विद्विलाल राठौर कालोनी, द्रोणगपाड़ा की निवासी हैं, ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अयोध्या में आयोजित कृष्णप्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मात्र नन्ही उम्र में गुलाल ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

गुलाल की इस उपलब्धि से उनके पिता मधुर राठौर एवं माता बिन्नी राठौर सहित पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान गुलाल ने अपनी कला की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

इसके पूर्व भी गुलाल राठौर द्वारा काशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जा चुकी है। वहीं 28 दिसंबर 2025 को काशी में आयोजित एक भारत इंडिया नेशनल डांस एवं म्यूजिक कॉम्पटीशन में भी गुलाल ने सहभागिता कर सम्मान अर्जित किया, जिससे पूरे रायगढ़ जिले का नाम रोशन हुआ।

कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना गुलाल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है। क्षेत्रवासियों ने गुलाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments