
सरिया। नगर पंचायत सरिया के लिए यह गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि सरिया के राजकिशोर स्वर्णकार (राज) ने ALT कोर्स पूर्ण कर अपनी प्रतिभा, लगन और समर्पण का परिचय दिया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर स्थित अटल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि संपूर्ण सरिया सोनार समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ALT कोर्स पूर्ण करने के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री पूनम सिंह साहू द्वारा राजकिशोर स्वर्णकार को ऑनरेबल चार्ज एवं बैज प्रदान किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर राज्य सचिव श्री अमित क्षत्री, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पांडे, राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती जलवती साहू एवं संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती सीमा साहू सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राजकिशोर स्वर्णकार की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास, अनुशासन, सीखने की ललक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान की भावना को दर्शाती है। ALT कोर्स पूर्ण कर सम्मान प्राप्त करना उनके व्यक्तिगत जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी उपलब्धि

सरिया सोनार समाज के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। राजकिशोर स्वर्णकार ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और समर्पण के बल पर व्यक्ति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
राजकिशोर स्वर्णकार की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि ने सरिया का मान बढ़ाया है। निश्चित ही उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं को भी आगे बढ़ने, प्रशिक्षण प्राप्त करने और समाजहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
सरिया सोनार समाज को अपने इस गौरव पर गर्व है।
✍️✍️🙏🙏प्रबंध संपादक जयप्रकाश सोनी के कलम से✍️✍️🙏🙏

Recent Comments