Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देमतदाता गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर इस मंडल में प्रभारियों की बैठक ....पूर्व...

मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर इस मंडल में प्रभारियों की बैठक ….पूर्व मंत्री और पूर्व संसदीय सचिव एवं मण्डल प्रभारी अशोक अग्रवाल सहित सभी शक्ति केन्द्र के प्रभारी हुए शामिल

 

तमनार।  मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने एवं मिशन मोड में संचालित करने हेतु लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया के निवास स्थान पर किया गया।

बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति राठिया,मंडल प्रभारी एवं जिला सहप्रवक्ता अशोक अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष श्री सरोज बेहरा,सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने एसआईआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। हर पात्र नागरिक का नाम शामिल हो और मृत अथवा डुप्लीकेट नाम हटाए जाएं,यही हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए। चुनाव सिर्फ दिन भर की प्रक्रिया नहीं,बल्कि पूरी तैयारी और सही दस्तावेजों पर आधारित व्यवस्था है। इस अभियान को हम मिशन मोड में आगे बढ़ाएं।


छाया विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 04 दिसंबर के बाद युवाओं को विशेष रूप से वोटर सूची से जोड़ना हमारा महत्वपूर्ण कार्य होना चाहिए। 18वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी युवक-युवतियों तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि रोडोपाली मंडल मतदाता पुनर्निरीक्षण का मॉडल बनकर सामने आए और पूरे प्रदेश में रोडोपाली मण्डल की गरिमा में वृद्धि हो।

मण्डल के प्रभारी व जिले के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने सभी पदधिकारियो से अनुरोध करते हुए कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक सरकारी प्रक्रिया नहीं,बल्कि जनजागरण का व्यापक अभियान है। BLO तथा कार्यकर्ताओं के बीच सुदृढ़ समन्वय अपेक्षित है जिससे गहन पुनर्निरक्षण का कार्य सरलता पूर्वक सम्पन्न हो।फार्म-6, 7 और 8 की जानकारी देते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि इन फार्मो के माध्यम से घर-घर पहुंचना और सही विवरण संकलित करना ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

बैठक के और भी प्रमुख निर्णय लिए गए जिसमे BLO के साथ नियमित समन्वय स्थापित करने का निर्णय,घर-घर सर्वे एवं सत्यापन द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य,फार्म-6,7 एवं 8 भरवाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय,सोशल मीडिया व जनसंपर्क माध्यमों से जनजागरण बढ़ाने की योजना की बात रखी गई।

अंत मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ हर घर मतदाता,हर मतदाता पहचान के संकल्प के साथ रोडोपाली मंडल ने इस अभियान को मॉडल मंडल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री सरोज बेहरा द्वारा किया गया तथा आभार महामंत्री झुकलाल ने किया।उक्त जानकारी महामंत्री महेंद्र पटेल द्वारा दी गई।आज की बैठक में संबलपुरी मण्डल के महामंत्री खुशी अजय, भारत पंडा,गोविंद डेहरी,विद्याधर साव,राजेन्द्र थवाईत, ज्ञानेश प्रधान, हेमलाल साव,शोभाराम बेहरा, लवकुश राठिया, कुलदीप पटेल,अशोक पटेल,मिनकेतन भगत, उमेश सिदार, शंकर डनसेना,छुहारा यादव,उद्धव पंडा,जय गुप्ता, उसद पटेल सहित मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments