
पुसौर रायगढ़ । रायगढ़ जिला पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सोड़ेकेला निवासी हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री सतीश सतपथी का विगत दिनों आकस्मिक दुखद निधन हो गया। जो वर्तमान में रायगढ़ के चांदमारी में रहते थे। वे शाम के दौरान पैदल ही घर से निकले थे।और कुछ दूरी पर ही उनका सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की हृदविदारक खबर मिलते ही चांदमारी क्षेत्र एवं सोडेकेला ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका अंतिम क्रियाकर्म उनके जन्म स्थान सोडेकेला ग्राम में संपन्न हुआ। इस मौके पर उनके गृहग्राम के साथ साथ पुसौर अंचल एवं रायगढ़ क्षेत्र के आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दीं। उनकी मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र गितेश सतपथी (गोलू) ने दी। सरल स्वभाव, मिलनसार, मृदुभाषी स्व. श्री सतपथी अपने पीछे धर्मपत्नी व दो पुत्र सहित पूरा भरा परिवार रोते-बिलकते छोड़ गए है। ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

Recent Comments