Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेसंस्कार के छात्र अश्विनी पटेल का SBI में चयन क्षेत्र का बढ़ाया...

संस्कार के छात्र अश्विनी पटेल का SBI में चयन क्षेत्र का बढ़ाया मान …..बरमकेला के ग्रामीण परिवेश से निकलकर हासिल की सफलता…. स्कूल और गुरुजनों और इनको दिया श्रेय

 

 

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अश्विनी पटेल ने बैंकिंग क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (2025) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अश्विनी पटेल बरमकेला के निवासी ताराचंद पटेल एवं श्रीमती गोदावरी पटेल के सुपुत्र हैं। उनके पिता ताराचंद पटेल अघरिया समाज बरमकेला के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य रह चुके हैं। अश्विनी का मूल निवास ग्राम विक्रमपाली है।

अश्विनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ से प्राप्त की और आगे बीटेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने एसबीआई की परीक्षा में सफलता हासिल की।

अश्विनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय, गुरुजनों और परिवार को देते हुए कहा कि कक्षा 6वीं से 10वीं तक का समय उनकी शैक्षणिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दौर रहा, जहां उन्हें न केवल शिक्षा बल्कि अनुशासन और सही दिशा भी मिली। उन्होंने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) में 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया था।

विद्यालय के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए अश्विनी ने कहा कि उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा उनके लिए एक “लाइटहाउस” की तरह रहा, जिसने उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस दिया। साथ ही गणित शिक्षक सी.पी. देवांगन के मार्गदर्शन को भी उन्होंने अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय परिवार ने अश्विनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले अश्विनी पटेल की यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments