Thursday, October 15, 2026
Homeआम मुद्देराज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान पहुंचे सारंगढ़ सामाजिक बंधुओं ने...

राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान पहुंचे सारंगढ़ सामाजिक बंधुओं ने किया स्वागत…कब्रिस्तान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे विभिन्न प्रजाति के पौधे,….सेंट्रल हज कमेटी के तहत मिलने वाली निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने किया जागरूक,

 

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान सारंगढ़ बिलाईगढ जिले दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय सामाजिक बंधुओं के साथ कब्रिस्तान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। और स्थानीय समाजिक बंधुओं के द्वारा इसकी देख रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई।

सारंगढ़ पहुंचने पर गुलाम रहमान खान के सारंगढ़ पहुंचने पर मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज से सामाजिक कार्यों शासकीय योजनाओं से संबंधित चर्चा भी किया। साथ ही हज के नियमों के बारे में बताया गया। 2026 के लिए हज यात्रा में जाने के लिए होने वाली प्रक्रिया के बारे में बताया गया। हज में जाने के लिए प्रक्रिया 7 जुलाई से आरंभ हो चुकी है जो 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा सेंट्रल हज कमेटी के द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं के लिए दी जाने वाली निःशुल्क कोचिंग के बारे में भी बताया गया। सेंट्रल हज कमेटी द्वारा मुंबई में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों के लिए मिलने वाली निःशुल्क मिलने कोचिंग के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि सेंट्रल हज कमेटी के तत्वाधान में देशभर के होनहार मेघावी छात्रों को कोचिंग में सलेक्शन के लिए एक इंट्रेंस इक्जाम साल में एक बार होती है । जिसे क्लियर करने वाले मेघावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। गुलाम रहमान खान ने समाज के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की अपील की गई। इस दौरान धरमजयगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार असलम खान और रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शमशाद अहमद भी मौजूद रहे।

सारंगढ़ प्रवास के दौरान बरमकेला में भी थोड़ी देर रुककर स्थानीय मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से भी मुलाकात किया। इस दौरान वाहेद खान, हैदर अली, सलीम खान, आजान खान, नवाब खान, समीद खान, हमीद खान, शाहबुद्दीन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से मुलाकात किया।

सारंगढ़ पहुंचकर सबसे पहले हजरत रहमत शाह रहमतुल्ला आले के दरगाह पहुंचकर अपनी हाजरी देते हुए फातिहा पढ़कर अमन चैन और खुशहाली के लिए दुवा मांगी। और कब्रिस्तान में पौधे रोपे गए इस दौरान सारंगढ़ के …शेख जुम्मन, मो. इकबाल, मो. हसन, शाहजहां खान, मो फारुख, शेख फरीद, मो तौसीम, हासिम रजा, मौलाना वकील साहब, फिरोज खान, अनवरुद्दीन खान, मिंटू, सरताज बेग, सज्जू खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments