Friday, May 29, 2026
Homeआम मुद्देसेवांजली ने उत्साह पूर्वक मनाया लीनेस चार्टर डे...शर्बत, लस्सी,छाछ, आम पने,नींबू पानी,फल...

सेवांजली ने उत्साह पूर्वक मनाया लीनेस चार्टर डे…शर्बत, लस्सी,छाछ, आम पने,नींबू पानी,फल और मटकों का किया वितरण…जनगणना में सहयोग की सभी से की अपील

 

 

रायगढ़ । जन सेवा और जन सहयोग के उद्देश्य से स्थापित ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के स्थापना दिवस “चार्टर डे” को सेवांजली क्लब रायगढ़ द्वारा पूरे उत्साह से सेवा कार्य और जनजागरण अभियान में सहयोग के लिए जनजागरण जागरूकता के संकल्प के साथ मनाया गया ।

*सेवांजली ने स्वादिष्ट शर्बत, लस्सी,छाछ, आम पने,नींबू पानी,फल और मटकों का किया वितरण* :
चार्टर डे के उपलक्ष में सेवांजली क्लब रायगढ़ ने वर्तमान में शहर और पूरे अंचल में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर परेशान और प्यासे राहगीरों को इस परेशानी से राहत पहुंचाने के उदेश्य से क्लब के सभी सदस्यों द्वारा चक्रधर नगर बंगलापारा हनुमान मंदिर प्रांगण के सामने के मार्ग में स्टॉल लगाकर घर से बनाकर लाए स्वादिष्ट आम पना, लस्सी, छाछ, शर्बत एवं नीबू पानी का वितरण किया गया । जिसमें रोड पर निकलने वाले राहगीरों और वाहनों को रोककर सभी को स्वादिष्ट शर्बत वितरण किया गया । मंदिर में भजन करने आयी महिलाओं को भी सेवांजली सदस्यों ने शर्बत वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके साथ ही सेवांजली ने जरूरत मंद राहगीरों को गर्मी से बचाव व शीतल पेय जल के लिए मटकों का भी वितरण किया ।

*एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार का सेवांजली अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह ने किया सम्मान :*
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर ली उमा तोमर की विशेष उपस्थिति रही । सेवांजली अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह ने विशेष अतिथि एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में पधारने एवं उत्साहवर्धन के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया । आज के इस कार्यक्रम में चेयर पर्सन ली तनु शर्मा और चेयर पर्सन ली सरोजनी कुर्रे ने भी अपनी सेवा गतिविधिया की ।

*चार्टर डे पर सेवांजली ने सभी से जनगणना में सहयोग की अपील की* :
चार्टर डे के इस पावन अवसर पर सेवांजली क्लब रायगढ़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय सेवा कार्य में सहयोग का संकल्प लिया । इसी क्रम में 01अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी जनगणना को सफल बनाने हेतु क्लब द्वारा जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई । इस अभियान के अंतर्गत सेवांजली क्लब के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों को जनगणना के महत्व एवं शासन के उद्देश्यों से अवगत कराएंगे । डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय ने सभी से अपील भी किया कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी स्व जनगणना द्वारा या जनगणना प्रगणक को सही सही जानकारी प्रदान कर जनगणना कार्य में अपना सक्रिय सहयोग करें । सेवांजली क्लब रायगढ़ शहर के सभी नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं । साथ ही, क्लब की सभी सदस्याएं अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कर्मियों को आवश्यकता अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी ।

*चार्टर डे कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता* :
चार्टर डे के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय, अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह, सचिव ली रजनी मिश्रा, चेयर पर्सन ली तनु शर्मा, चेयर पर्सन ली प्रिया पांडेय, ली बबली कुलवेदी, ली ममता चौहान, ली सुधा मिश्रा, ली रूपांजली देशमुख, ली रीता श्रीवास्तव, ली चंचला सिंह, ली सरोजिनी कुर्रे, ली कावेरी शुक्ला, आदि लीनेस सखियों का सक्रीय सहयोग और सहभागिता रही ।

RELATED ARTICLES

एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष.. नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार…5जी नेटवर्क स्लाइसिंग...

      नई दिल्ली।   भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा...

उद्योगों में घटित होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त ….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की निगरानी में लगातार कराए जा रहे ये काम...

        रायगढ़। औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कारखानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में...

आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम…रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन…. अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच… साक्ष्य संकलन और डिजिटल जांच...

    रायगढ़। जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में आज रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली। क्षेत्रीय...

धर्म महासम्मेलन में पुरोधा प्रमुख का उद्बोधन…..“क्लेश, कर्म, विपाक और आशय से परे हैं परमपुरुष”….आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत...

          आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धर्म महासम्मेलन के द्वितीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments