Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेसेजेस रायकेरा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण ....जनसमुदाय, गणमान्य...

सेजेस रायकेरा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण ….जनसमुदाय, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की मौजूदगी …. पूछे गए सवालों के विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों से अंकेक्षण टीम ने कहा शाबास …पढ़ें पूरी ख़बर

 

 

घरघोड़ा- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का कार्य आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को किया गया।  जिसमें जनसमुदाय, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की उपस्थिति में विद्यालय का सामाजिक अंकेक्षण किया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य- विद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड देना, शिक्षण प्रक्रिया एवं शैक्षणिक परिणाम में सुधार लाना, जनप्रतिनिधि, जन समुदाय, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों को निगरानी का जिम्मा देना, जिला वार रैंकिंग प्रणाली लागू करना एवं शिक्षक गुणवत्ता में सुधार लाना|

सामाजिक अंकेक्षण कार्य में संस्था के प्राचार्य  शैलेंद्र कुमार कर्ण सोशल ऑडिट टीम लीडर  हरि पुरी गोस्वामी, ग्राम सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उपसरपंच रोहित साहू, शिक्षाविद  मारचंद राठिया, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया ने विद्यार्थियों से उनके शैक्षिक गतिविधि की जानकारी ली। उनसे अनेक प्रकार के प्रश्न किए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों से अंकेक्षण की टीम बहुत संतुष्ट नजर आई|

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री राम कुमार पटेल द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, दयासागर देहरी, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की,श्रीमती पद्मावती चेचाम, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की उपस्थिति में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments